भोपाल मेट्रो का दूसरा ब्रिज:DRM तिराहे पर अक्टूबर में रखेंगे

Updated on 18-09-2024 03:17 PM

भोपाल मेट्रो के दूसरे स्टील ब्रिज के लिए डीआरएम तिराहे पर गर्डर लॉन्च कर दी गई है। अब 200 टन वजनी और 48 मीटर चौड़े ब्रिज को असेंबल किया जा रहा है। मेट्रो के अफसरों का दावा है कि अक्टूबर में इस ब्रिज को भी पिलर पर रख देंगे। इसके बाद सड़क बनाई जाएगी। ताकि, पिछले 8 महीने से बंद ISBT-होशंगाबाद रोड को खोल दिया जाए। अभी हर रोज लाखों लोग परेशान हो रहे हैं।

बता दें कि RKMP (रानी कमलापति) रेलवे स्टेशन के पास हबीबगंज नाके से डीआरएम स्टेशन के बीच 2 स्टील ब्रिज से मेट्रो गुजरेगी। इसके लिए पिछले 8 महीने से काम चल रहा है। 4 सितंबर को 3 घंटे के अंदर रेलवे ट्रैक पर पिलर के ऊपर 65 मीटर लंबा और 400 टन वजनी ब्रिज का स्ट्रक्चर रख दिया गया। वहीं, दूसरे ब्रिज के लिए दो दिन पहले गर्डर की लॉन्चिंग हो गई है। ब्रिज का यह महत्वपूर्ण काम है।

पहले दूसरा ब्रिज रखेंगे, बाकी के काम भी होंगे

मेट्रो अफसरों के अनुसार, भोपाल मेट्रो के लिए दो स्टील ब्रिज बनेंगे। पहला रेलवे ओवरब्रिज और दूसरा कंपोजिट ब्रिज है। यह भी राजस्थान के अलवर से लाया गया। पहला ब्रिज रखने के बाद अब दूसरे ब्रिज को असेंबल किया जा रहा है। इसके बाद बाकी के काम होंगे और फिर आम लोगों के लिए रास्ता खोल दिया जाएगा।

अब यह काम

डीआरएम तिराहे पर कंपोसिट ब्रिज को बड़ी क्रेन की मदद से रखेंगे। अभी यह ब्रिज असेंबल किया जा रहा है। इसकी लंबाई 48 मीटर है, जबकि वजन 200 टन है। ऐसे में एक साथ 4 मशीनों की मदद ली जाएगी।

इसके बाद ब्रिज के ऊपर ट्रैक बिछाया जाएगा।

मेट्रो से जुड़े सारे काम होने के बाद नीचे सड़क और रोटरी बनाएंगे। ताकि, सड़क से ट्रैफिक शुरू किया जा सके।

सभी काम में लगेगा एक से डेढ़ महीना

मेट्रो कॉर्पोरेशन के अफसरों की माने तो दूसरे ब्रिज को रखने, ट्रैक बिछाने, सड़क बनाने समेत अन्य कार्यों में करीब डेढ़ महीने का समय लग जाएगा। अक्टूबर के आखिरी या नवंबर के शुरुआती दिनों में सड़क से ट्रैफिक शुरू हो सकता है।

मार्च में काम की शुरुआत हुई इसी साल जनवरी-फरवरी में ब्रिज के पार्ट्स अलवर से भोपाल आ गए थे। जिन्हें मार्च में असेंबल करना शुरू किया गया। मार्च में काम की शुरुआत की गई। करीब छह महीने से रास्ता भी डायवर्ट किया गया है। दूसरी ओर, डीआरएम ऑफिस तिराहे की सड़क के ऊपर ब्रिज के पॉर्ट्स असेंबल किए गए। पहला ब्रिज रख दिया गया, जबकि दूसरा जल्द रखा जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.