14 की उम्र में भूमि पेडनेकर से हुई थी छेड़छाड़ : एक्ट्रेस बोलीं भीड़ में किसी ने गलत तरह छुआ था आज तक नहीं भूली वो ट्रॉमा

Updated on 05-02-2024 01:20 PM

भूमि पेडनेकर जल्द ही 'भक्षक' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान भूमि ने अपनी जिंदगी के कुछ पुराने किस्सों को शेयर किया। उन्होंने बताया कि 14 साल की उम्र में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। वो ट्रॉमा इतना गहरा था कि भूमि आज दिन तक नहीं भुला पाईं।

टीनएज में हुई छेड़छाड़ को कभी नहीं भूल पाईं भूमि
भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भक्षक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक इंटरव्यू में भूमि ने बताया कि जब वे 14 साल की थीं, तब हैरेसमेंट का शिकार हुई थीं। उन्होंने कहा- मुझे बहुत अच्छे से याद है, ये उन दिनों की बात है जब बांद्रा में फेयर लगते थे। मैं शायद 14 साल की थी और अपने परिवार के साथ फेयर घूमने आई थी। मुझे पता था कि मेरे साथ जो हो रहा था, वो गलत था। ऐसा नहीं है कि मैं अनजान थी। मैं चल रही थी और कोई मेरे पीछे चुटकी काट रहा था। हालांकि, मैंने पीछे मुड़कर देखा, लेकिन मुझे समझ नहीं आया कि यह किसने किया क्योंकि वहां बहुत भीड़ थी। कोई मुझे बार-बार गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था। इस वजह से मैं बहुत परेशान हो रही थी। सोचिए मैं वहां अपने परिवार के साथ थी। बिल्डिंग के बच्चों का ग्रुप भी उस फेयर में मौजूद था। फिर भी ये सब हुआ।

मुझे अभी भी वो पूरा इंसिडेंट अच्छी तरह से याद है। उसका चुटकी काटना और मुझे पिंच करना मैं कभी नहीं भूल सकती हूं। ऐसा लगता है जैसे आपका शरीर ये सब कभी नहीं भुला सकता। ये ऐसे आघात हैं जिनसे आप कभी नहीं उबर सकते।

लोगों के अंदर ये एक बीमारी जैसा है
भूमि ने आगे कहा- कई बार तो आप ये भी नहीं समझ पाएंगे कि ये हरकत किसने की है, क्योंकि आप भीड़ के बीच में होते हैं। जब हम स्कूल में थे, जुहू में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर था। स्कूल के सामने नहीं, लेकिन उसी एरिया के आसपास ऑटो लेकर खड़ा रहता था। हम उस दौरान पैदल ही घर वापस जाते थे। वो ऑटो वाला हमारे सामने कुछ-कुछ हरकतें करता था। सच कहूं तो यह एक बीमारी की तरह है। इस तरह की घटनाओं का आप पर बहुत बुरा असर पड़ता है। उस पल में, आप इतने स्तब्ध और सदमे में होते हैं कि आप समझ ही नहीं पाते कि क्या करना है। आप बहुत अपमानित महसूस करते हैं।

अपनी आने वाली फिल्म 'भक्षक' में भूमि एक जर्नलिस्ट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। वो फिल्म में लड़कियों को यौन शोषण से बचाने की कोशिश कर रही हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर पुलकित हैं। 9 फरवरी को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में भूमि के साथ संजय मिश्रा और आदित्य श्रीवास्तव भी नजर आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.