भूपिंदर की आवाज मुस्कुराहट ला देती थी: अजय देवगन

Updated on 20-07-2022 09:34 PM

मुंबई देश के जाने-माने सिंगर भूपिंदर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स और सिंगर्स ने ट्विटर का सहारा लेते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं। एक नजर डालते हैं उनके ट्वीट्स पर- अजय देवगन ने ट्वीट में लिखा, “भूपिंदर जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उनकी आवाज ने लाखों लोगों को खुशी दी और उनकी आवाज में एक यूनिकनेस थी जो लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला देती थी। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।


विशाल ददलानी ने भूपिंदर सिंह के निधन की खबर की जानकारी मिलने के बाद दिग्गज सिंगर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भूपिंदर जी की याद में, एक अच्छे समय की बेहतरीन आवाज, यह बहुत ही दुःख की बात है कि लता जी की तरह वह भी हमें छोड़ गए और उनको फॉलो किया, जोकि उन्होंने बहुत ही खूबसूरत तरीके से आरडी बर्मन के गानेनाम गुम जाएगागाने में किया। उनकी आवाज ही उनकी पहचान है और हमेशा याद रहेगी हमें।


भूपेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लिखते हैं,”दशकों से यादगार गीत देने वाले श्री भूपिंदर सिंह जी के निधन से व्यथित हूं। उनके काम ने कई लोगों को प्रभावित किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थना उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।अपनी गायकी से आंखों में नमी और चेहरों पर मुस्कान लाने वाले सिंगर भूपिंदर सिंह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से जूझ रहे थे और इस बात की जानकारी खुद उनकी पत्नी और उनके साथ कई गाने गा चुकीं गायिका मिताली सिंह ने दी।


मालूम हो कि म्यूजिक इंडस्ट्री के लेजेंड्री गायक भूपेंद्र सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंनेदुनिया छूटे यार ना छूटे (धर्म कांटा), बीती ना बिताई रैना (परिचय), दिल ढूंढता है (मौसम), ‘नाम गुम जाएगाजैसे कई मशहूर गाने गाए थे। अपनी आवाज से म्यूजिक इंडस्ट्री में खुद की पहचान बनाने वाले भूपेंद्र के गाने हमेशा उनके चाहने वालों के दिल पर राज करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.