आईपीएल में भुवनेश्वर ने जीती है दो बार पर्पल कैप

Updated on 21-03-2022 07:37 PM

नई दिल्ली आईपीएल में सबसे अब तक सबसे ज्यादा दो बार  पर्पल कैप जीतने का रिकार्ड तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम है। भुवनेश्वर ने साल 2016 और 2017 में लगातार दो बार यह उपलब्धि हासिल की थी। भुवनेश्वर ने साल 2016 में पहली बार लीग के 9वें सत्र में कुल 23 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल किया था। इसी साल उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने पहली बार आईपीएल खिताब हासिल किया था।

आईपीएल के 9वें सत्र की तरह ही भुवी ने दसवें सत्र में भी टूर्नामेंट में कुल 26 विकेट लिए। भुवी ने लगातार दूसरी बार पर्पल कैप जीती। इसी के साथ ही वह लगातार दो सत्र में पर्पल कैप जीतने वाले पहले गेंदबाज बने थे। आईपीएल के 10वें सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ तक पहुंची थी।

वहीं हैदराबाद ने इस बार आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में भुवी को रिलीज कर दिया था और फिर नीलामी के दौरान 4.2 करोड़ रुपये में उन्हें फिर से शामिल किया गया। भुवनेश्वर इससे पहले साल 2009 से साल 2010 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का हिस्सा थे हालांकि 2 सत्र के दौरान उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद साल 2011 में पुणे वॉरियर्स ने उन्हें खरीदा और 2011 में डेब्यू सत्र में भुवी ने 4 मैच में 3 विकेट लिए। अगले सत्र में उन्होंने 11 मैच में 8 विकेट लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.