बाइडेन 7 दिन बाद देश के सामने आए:राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़ने पर कहा- नई पीढ़ी को मशाल सौंपी

Updated on 25-07-2024 02:46 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना महामारी से ठीक होकर 7 दिन बुधवार को देश के सामने आए। बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़ने पर ओवल ऑफिस से देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "मैं नई पीढ़ी को मशाल सौंपना चाहता हूं।"

बाइडेन का ये ओवल ऑफिस से यह चौथा संबोधन था। बुधवार को उनके एड्रेस के दौरान पत्नी जिल बाइडेन, बेटी ऐशले बाइडेन, बेटा हंटर बाइडेन समेत बाइडेन के नाती-पोते भी वहां मौजूद रहे।

बाइडेन की सीट के पीछे भी परिवार के साथ उनकी अलग-अलग तस्वीरें रखी हुई थीं। अपनी 11 मिनट की स्पीच के दौरान बाइडेन ने अमेरिका की राजनीति में उतरने और शिखर तक पहुंचने के बारे में बात की। उनके स्पीच के दौरान पत्नी समेत पूरा परिवार भावुक हो गया। बेटी ऐशले ने बाइडेन को गले भी लगाया।

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़ने पर बाइडेन की 3 अहम बातें...

  • सर्वे में मेरी हार की आशंका जताई गई थी। इससे परेशान होकर रेस छोड़ने का फैसला लिया है।
  • अपने साथ डेमोक्रेटिक पार्टी के साथियों को हार की तरफ नहीं खींच सकता।
  • नई पीढ़ी को मशाल सौंपना हमारे राष्ट्र को एकजुट करने का सबसे अच्छा तरीका है।

'हकलाते बच्चे को राष्ट्रपति बनने का मौका दिया'
बाइडेन ने कहा, "मैं राष्ट्रपति पद का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं अपने देश से ज्यादा प्यार करता हूं।" बाइडेन बचपन में हकलाते थे। उसका जिक्र करते हुए बाइडेन ने कहा, "आपने एक हकलाने वाले बच्चे को आगे बढ़ने का मौका दिया। मैं इसके लिए सबका शुक्रगुजार हूं। मैंने अपने जीवन के 11 साल देश की सेवा में दिए हैं। यह सिर्फ अमेरिका में ही हो सकता है।"

ट्रम्प का नाम लिए बिना साधा निशाना
बाइडेन ने कहा, "अमेरिका के बारे में सबसे अच्छी बात है कि यहां किसी राजा या तानाशाह का शासन नहीं है। यहां लोगों का राज है। अब इतिहास लिखना आपके हाथ में है। अमेरिका का भविष्य आपके हाथ में है।"

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम लिए बिना बाइडेन ने कहा, "अमेरिका को आगे या पीछे जाने, आशा और नफरत, एकता और विभाजन के बीच चयन करना होगा। हमें फैसला करना होगा कि क्या हम अब भी ईमानदारी, शालीनता, सम्मान, स्वतंत्रता, न्याय और लोकतंत्र में विश्वास करते हैं?"

बाइडेन ने कहा, "हम एक महान राष्ट्र हैं क्योंकि हम अच्छे लोग हैं। जब आपने मुझे इस पद के लिए चुना, तो मैंने वादा किया था कि आपको सच बताऊंगा। सत्य, इस देश का पवित्र उद्देश्य है। यह हमसे भी बड़ा है। हमें इसकी रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए।"

बंधक बनाने की खबरों के बाद सामने आए हैं बाइडेन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन बीते गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस घटना के बाद से वे सार्वजनिक जगहों पर नहीं दिखे थे। लंबे समय तक उनकी हेल्थ को लेकर भी कोई अपडेट जारी नहीं किया गया था। इस बीच बाइडेन ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर यह जरूर कहा था कि वे अब अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे।

बाइडेन के इस ऐलान के बाद से ही उनकी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे थे। द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक न सिर्फ रिपब्लिकन बल्कि डेमोक्रेट्स पार्टी से जुड़े लोग भी आशंका जता रहे थे कि बाइडेन गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया था कि बाइडेन की हेल्थ तेजी से खराब हो रही है, इसलिए उन्हें जनता के सामने नहीं लाया जा रहा है। रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े यूजर्स ने यहां तक दावा किया था कि बाइडेन को बंधक बना लिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2024
हरारे: अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे में अधिकारियों ने अपने भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए हाथियों को काटने का फैसला लिया है। वन्य अफसरों ने 200 हाथियों को काटकर उनका…
 20 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का कहना है कि दक्षिण एशिया और हिंद प्रशांत क्षेत्र कठिन समय से गुजर रहा है। चीन को लेकर उन्होंने कहा कि श्रीलंका-चीन के संबंध…
 20 September 2024
बीजिंग: न्यूक्लियर फ्यूजन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे सूर्य को शक्ति मिलती है। लंबे समय से 'नकली सूर्य' को क्लीन एनर्जी के लिए एक विकल्प के रूप में देखा जाता रहा…
 20 September 2024
रियाद: सऊदी अरब में तीन विमानों ने सड़क के रास्ते से करीब एक हजार किमी का सफर किया है। ट्रकों पर लदे ये विमान जब शहरों के बीच से गुजरे…
 19 September 2024
रियाद: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक बार फिर फिलिस्तीन की आजादी की बात कही है। सऊदी प्रिंस ने कहा कि स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश के बिना सऊदी अरब इजरायल…
 19 September 2024
तेल अवीव: लेबनान पेजर हमले से ठीक से उबरा भी नहीं था कि एक बार फिर धमाकों की नई लहर देखी गई है। बुधवार को लेबनान में वॉकी-टॉकी में धमाका देखा…
 19 September 2024
वॉशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स का आज 59वां जन्मदिन है। सुनीता 19 सितंबर, 1965 को अमेरिका के ओहियो पैदा हुई थीं। उनका सफर एनापोलिस, मैरीलैंड में अमेरिकी नौसेना…
 19 September 2024
लेबनान। लेबनान में मंगलवार को हुए सीरियल पेजर ब्लास्ट के बाद अब आज बुधवार को लेबनान में फिर से ब्लास्ट की खबर है। यह धमाका वॉकी-टॉकी डिवाइस में किया गया है।…
 19 September 2024
नई दिल्ली/इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान के बीच 64 साल पहले सिंधु जल संधि हुई थी। संधि के कारण भारत को अपनी जरूरतें दरकिनार कर पाकिस्तान के लिए हिमालय की नदियों…
Advt.