नाटो समिट में बाइडेन की जुबान फिसली:पहले जेलेंस्की को पुतिन फिर कमला हैरिस को ट्रम्प कहा, आलोचना पर बोले- इससे नुकसान तो नहीं हुआ

Updated on 12-07-2024 02:04 PM

अमेरिका में बाइडेन की उम्र और उनकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच 81 साल के राष्ट्रपति ने नाटो समिट में कई लोगों के नाम गलत बोलकर अपनी राष्ट्रपति पद पर बने रहने की योग्यता पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

नाटो समिट के दौरान बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को प्रेसिडेंट पुतिन कह दिया। कुछ ही देर बाद उन्होंने अपनी गलती दोहराई और वो अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस का नाम भूल गए और उन्हें डोनाल्ड ट्रम्प बोल दिया।

एक दिन में 2 बार फिसली बाइडेन की जुबान
नाटो के 75 साल पूरे होने पर अमेरिका में 9 से 11 जुलाई तक एक समिट हुई। इसमें नाटो देशों के मेंबर मौजूद थे। समिट के आखिरी दिन, यानी कल देर शाम बाइडेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

बाइडेन अपनी बात खत्म कर जेलेंस्की को बुला रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'अब मैं यूक्रेन के राष्ट्रपति को बुलाना चाहूंगा। वे जितने साहसी हैं उतने ही समर्पित भी हैं। लेडीज एंड जेंटलमेन प्रेसिडेंट पुतिन।'

ये कहकर बाइडेन जैसे ही आगे बढ़े उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। वे तुरंत मुडे़ और कहा, ' प्रेसिडेंट पुतिन नहीं प्रेसिडेंट जेलेंस्की। मैं पुतिन को हराने पर इतना ज्यादा फोकस्ड हूं कि अब हमें इस पर चिंता करनी चाहिए।'

कुछ ही देर में गलती दोहराई
जेलेंस्की को पुतिन कहने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का माहौल सुधरा ही था कि बाइडेन ने एक और नाम गलत बोल दिया। एक रिपोर्टर ने बाइडेन से सवाल किया था कि अगर उनकी जगह डेमोक्रेटिक पार्टी कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाती है तो क्या वे ट्रम्प को हरा पाने के काबिल हैं?

इस पर बाइडेन कहते हैं, 'अगर वाइस प्रेसिडेंट ट्रम्प राष्ट्रपति बनने के काबिल नहीं होतीं तो मैं उन्हें कभी उप राष्ट्रपति बनाता ही नहीं।' अमेरिकी राष्ट्रपति को अपनी उप-राष्ट्रपति का नाम भूलता देखकर वहां मौजूद पत्रकारों से भी नहीं रहा गया, वे झुंझलाए और उनकी आवाज पूरे हॉल में गूंज उठी।

बाइडेन ने सफाई दी
कमला हैरिस और जेलेंस्की का नाम भूलने पर घिरने के बाद बाइडेन ने सफाई दी। उन्होंने कहा,'क्या इससे नाटो की कॉन्फ्रेंस को कोई नुकसान हुआ, क्या आपने इससे ज्यादा सफल नाटो कॉन्फ्रेंस देखी है। मैं पुतिन के बारे में बात कर रहा था। इसलिए उनका नाम बोल दिया। मैंने इसके लिए जेलेंस्की से माफी भी मांगी है।'

वहीं बाइडेन की जुबान फिसलने के बाद ट्रम्प और रिपब्लिकन पार्टी उन पर हमलावर है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ सोशल पर बाइडेन की गलती के साथ लिखा- बहुत बढ़िया जो बाइडेन।

ओबामा और नैंसी पेलोसी भी बाइडेन को लेकर चिंतित
CNN ने दावा किया है कि डेमोक्रेटिक पार्टी में राष्ट्रपति पद के लिए बाइडेन की उम्मीदवारी पर चिंता बढ़ती जा रही है। अब पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और नैंसी पेलोसी ने भी बाइडेन को लेकर चिंता जाहिर की है। जबकि, पेलोसी और ओबामा ही डेमोक्रेटिक पार्टी के 2 नेता थे जिन्होंने ट्रम्प से प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद हार पर बाइडेन का समर्थन किया था।

अब दोनों ने बाइडेन की उम्मीदवारी पर साथ में चिंता जाहिर की है। पेलोसी ने पार्टी के नेताओं से कहा है कि वे नाटो देशों के मेंबर्स के जाने के बाद ही इस मुद्दे पर बात करेंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी की अंदरूनी कलह बढ़ती जा रही है। इससे पार्टी को ट्रम्प को हराने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.