इटली के पास समुद्र में नाव टूटने से बड़ा हादसा, अब तक मिले 33 शव, 180 लोगों के सवार होने की आशंका

Updated on 27-02-2023 06:37 PM
रोम : इतालवी तटरक्षक बल और दमकल विभाग के कर्मियों ने एक नौका के रविवार को समुद्र में टूटने के बाद अब तक 30 से अधिक प्रवासियों के शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह दुर्घटना देश के दक्षिणी तट के पास हुई और अब तक 58 लोगों को बचाया गया है। सरकारी टीवी ने स्थानीय प्रशासन प्रमुख के कार्यालय के हवाले से बताया कि सुबह तक 33 शव निकाले जा चुके थे और 58 लोगों को बचाया गया था।
इटली की समाचार एजेंसी एजीआई ने कहा कि शवों में कुछ महीने के एक बच्चे का भी शव शामिल है। सरकारी रेडियो ‘आरआईए’ ने इटली के कैलेब्रिया प्रायद्वीप के तटीय शहर क्रोटोन के निकट बंदरगाह अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि सुबह के समय जब आयोनियन सागर में लकड़ी की नौका दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय उसमें 100 से अधिक लोग सवार थे। रेडियो की खबर के अनुसार, बचाव कार्य अभी जारी है।

कहां से आ रही थी नाव?

इतालवी समाचार एजेंसी लाप्रेसे ने बाद में बचाव दल के अज्ञात अधिकारियों के हवाले से कहा कि हो सकता है कि नौका पर 180 लोग सवार रहे हों। सरकारी टीवी में बताया गया कि 27 लोग खुद तैरकर तट पर आ गए। हालांकि, अभी तक प्रवासियों की राष्ट्रीयता की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नौका कहां से आ रही थी, लेकिन प्रवासियों की नौकाएं प्राय: तुर्की या मिस्र के तट से रवाना होती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.