रमजान के बीच सऊदी अरब में बड़ा हादसा, उमराह के लिए मक्का जा रही बस में लगी आग, 20 मुस्लिम तीर्थयात्रियों की मौत

Updated on 28-03-2023 07:34 PM
रियाद : सऊदी अरब में एक भयानक बस हादसा हुआ है जिसमें करीब 20 उमराह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है और 29 घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में हुआ। यह हादसा इस्लाम के पवित्र महीने रमजान में हुआ है जब बड़ी संख्या में मुस्लिम श्रद्धालु हज और उमराह के लिए सऊदी अरब के मक्का और मदीना जाते हैं। गल्फ न्यूज के अनुसार तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस एक पुल से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई। आग में झुलस कर 20 की मौत हो गई और 29 बुरी तरह घायल हो गए हैं।

खबर के अनुसार यह हादसा बस के ब्रेक फेल होने के चलते असीर प्रांत और आभा शहर को जोड़ने वाली सड़क पर हुआ। बस में सवार सभी लोग उमराह करने के लिए मक्का जा रहे थे। सऊदी सिविल डिफेंस और रेड क्रिसेंट अथॉरिटी की टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया। मृतकों और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेज दिया गया है। रमजान के महीने में मक्का शहर श्रद्धालुओं से भरा रहता है। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय और कई दूसरे देशों से भी आते हैं।

रमजान में बढ़ जाता है हादसों का खतरा

बस हादसे में जान गंवाने वाले अलग-अलग देशों से आए थे। यह साल का ऐसा वक्त है जब मक्का और मदीना की सड़कें काफी व्यस्त हो जाती हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को ले जाने वाली गाड़ियां पूरा दिन इन मार्गों पर चला करती हैं। ऐसे में किसी बड़े हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है। कई बार ऐसे हादसों के लिए गाड़ियों के रखरखाव में होने वाली लापरवाही और ड्राइवरों के प्रशिक्षण में कमी भी जिम्मेदार होती है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

इससे पहले भी अक्टूबर 2019 में ऐसा ही एक सड़क हादसा हुआ था। मदीना के पास एक बस दूसरे भारी वाहन से टकरा गई थी जिसमें करीब 35 हज यात्रियों की मौत हो गई थी और चार घायल हो गए थे। पिछले साल अगस्त में मक्का की ओर जा रही एक बस दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई थी और 18 अन्य घायल हो गए थे। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सऊदी अधिकारियों की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.