पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला, टीटीपी ने ली जिम्मेदारी, चार घंटे चली मुठभेड़ में 4 मरे, 18 घायल

Updated on 18-02-2023 06:51 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले शहर कराची में आतंकवादियों ने शुक्रवार को पुलिस प्रमुख के ऑफिस पर हमला कर दिया। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पैरामिलिट्री रेंजर्स, पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चार घंटे तक चली जिसके बाद इमारत को खाली करवा लिया गया। खबरों की मानें तो कम से कम तीन आतंकवादियों ने खुद को उड़ा लिया, जबकि दो गोलीबारी में मारे गए। रेंजरों और पुलिस कर्मियों सहित चार लोगों की मौत हुई है और 18 लोग घायल हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर पुलिस की वर्दी में परिसर में घुसे थे। फिलहाल कुल संदिग्धों की संख्या अभी ज्ञात नहीं है।
शुरुआती दावा किया गया कि पांच मंजिला इमारत के भीतर 8 से 10 आतंकवादी घुसे हैं। पुलिस के अनुसार आतंकवादियों ने पहले ब्लास्ट किया और फिर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के प्रवक्ता मुहम्मद खुरासानी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पिछले महीने पेशावर की एक मस्जिद में बड़ा आतंकी हमला हुआ था जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे। उस हमले में भी सुसाइड बॉम्बर पुलिस की वर्दी में मस्जिद के भीतर घुसा था।
कराची पुलिस के एआईजी और पाक मीडिया ने बताया था कि आतंकवादी परिसर में घुस गए हैं और दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। जियो टीवी की खबर के अनुसार पांच आतंकवादी मारे गए हैं। परिसर के गेट बंद कर दिए गए थे और लाइट बंद कर दी गई थीं। पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। कराची पुलिस मुख्यालय पर हुआ हमला इस कड़ी में ताजा मामला है। जियो टीवी की खबर के अनुसार, गोलीबारी में कुल 18 लोग घायल हुए हैं और चार लोगों की मौत हुई है जिनमें पाक सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।

घटनाक्रम पर खुद नजर रख रहे सिंध सीएम

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने कई डीआईजी को मौके पर पुलिस बल भेजने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा, 'कराची पुलिस ऑफिस पर हमला किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है।' मुराद अली शाह ने संबंधित अधिकारी से तत्काल एक प्रारंभिक रिपोर्ट मांगी है। सिंध के मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसमें शामिल संदिग्धों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। खबरों के अनुसार, सिंध के गवर्नर कामरान टेसोरी ने हमले पर चिंता जताई और आईजी गुलाम नबी मेमन से रिपोर्ट मांगी है।

परिसर में फेंके आधा दर्जन हथगोले

हमले में शामिल आतंकियों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आतंकवादियों ने पहले कराची पुलिस प्रमुख के कार्यालय के मुख्य परिसर में आधा दर्जन हथगोले फेंके और फिर भीतर घुस गए। पैरामिलिट्री रेंजर्स, पुलिस और हमलावरों के बीच भारी गोलीबारी करीब 7:10 बजे से रात 10:46 बजे तक चली। हमलावरों को घेरने के लिए इलाके में मौजूद सभी मोबाइल वैन को तत्काल मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया था। कराची पुलिस चीफ का ऑफिस शहर की सबसे प्रमुख सड़क के पास स्थित है जो एयरपोर्ट तक जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.