सलमान खान फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, राजस्थान से 5वां आरोपी गिरफ्तार, इसी ने शूटर्स को दिए थे पैसे!
Updated on
07-05-2024 05:03 PM
सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार, 7 मई को बताया कि उन्होंने राजस्थान से 5वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसका नाम मोहम्मद चौधरी बताया जा रहा है। पुलिस पहले ही मामले में चार की गिरफ्तारी कर चुकी है, जिसमें गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोली चलाने वाले दोनों शूटर्स शामिल हैं। इन चार में एक अनुज थापन ने पिछले दिनों पुलिस लॉकअप में ही आत्महत्या कर ली। क्राइम ब्रांच ने इस केस में मकोका लगाया है, जिसके बाद जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
क्राइम ब्रांच ने बताया है कि राजस्थान से गिरफ्तार मोहम्मद चौधरी की वारदात में बड़ी भूमिका थी। समझा जा रहा है कि इसी ने शूटर्स सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे मुहैया करवाए थे और रेकी करने में भी मदद की थी। आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सीधे संपर्क में था।
कोर्ट में होगी पेशी, रिमांड मांगेगी पुलिस
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कंफर्म किया है कि यह 5वीं गिरफ्तारी मोहम्मद चौधरी के रूप में हुई है। वह राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी को मंगलवार को राजस्थान से मुंबई लाया जा रहा है, जिसके बाद उसकी कोर्ट में पेशी होगी। पुलिस अदालत से आरोपी की रिमांड की मांग करेगी।
अनुप थापन की मां ने हाई कोर्ट में दी अर्जी
इससे पहले फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच पर नए आरोप भी लगे हैं। लॉकअप में खुदकुशी करने वाले अनुज थापन की मां ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी दी है। इसमें उन्होंने अपने बेटे की मौत को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है। मां ने आरोप लगाया है कि अनुज ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है।
पुलिस बोली- अनुज ने आत्महत्या की
दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि अनुज थापन ने लॉकअप के टॉयलेट में चादर के टुकड़े से फांसी लगाई थी। इस घटना के फौरन बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…