बिग बॉस ने इतना खेल लिया है, कहीं फिनाले के दिन ट्रॉफी उठाकर ये न बोल दें- मैं ही जीत गया

Updated on 12-01-2023 09:20 PM
'बिग बॉस 16' के फिनाले में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में टीवी के सबसे ज्यादा विवादों से भरे हुए शो में काफी कुछ नया हो रहा है। हालांकि इस बार का सीजन ही बहुत अतरंगी है। घर में क्या कुछ नया नहीं हो रहा है। 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट्स भी बाहर की दुनिया में अपनी अलग छाप छोड़ चुके हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ बस इस सीजन की ही गूंज है। इस बीच सबसे मजेदार बात है बिग बॉस की खुद क्योंकि वे खुद भी तो खेल रहे हैं।

कुछ ज्यादा ही खेल रहे हैं बिग बॉस


जी हां! 16वें सीजन में बिग बॉस खुद भी खेल रहे हैं। रियलिटी शो की शुरुआत में ही बता दिया गया था कि इस सीजन में बिग बॉस भी खेलेंगे लेकिन धीरे-धीरे जब शो आगे बढ़ा, तो पता चला कि इस कदर खेलेंगे कि कंटेस्टेंट्स ही छिप जाएंगे। आखिर मेकर्स ने शो को एक सक्सेसफुल सीजन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वो सबकुछ किया, जिससे शो काफी अच्छे से चल पड़े और हुआ भी ऐसा ही।

खास आवाज बस आम बनकर रह गई


इन सबके बीच एक बात बिग बॉस के फैंस को बहुत चुभ रही है। वो ये कि बिग बॉस की जिस आवाज को सुनने के लिए लोग तरस जाते थे, अब वो आवाज बस एक आम बात बनकर रह गई है। फैंस को उस आवाज से बहुत प्यार था और अब उसी आवाज को सुनकर लोगों के कान पक गए हैं। वो कहते हैं ना जिस चीज के लिए प्यार हो, उसकी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए उसे हीरे की तरह तराशकर रखा जाता है। वही हाल था बिग बॉस का भी लेकिन उन्होंने खुद को ऐसा बना लिया कि क्या ही कहें।

कंटेस्टेंट्स के साथ चुगली करते हैं बिग बॉस


लोगों के चहीते बिग बॉस अब इतने आम हो गए हैं कि कंटेस्टेंट्स से दिन-रात कुछ भी बात करते रहते हैं। कभी शालीन (Shalin Bhanot) से चिकन पर चर्चा करते हैं तो कभी टीना (Tina Datta) से पूछते हैं कि उनका हाल क्या है। कभी अर्चना (Archana Gautam) से गपशप करते हैं तो कभी उनसे पूरे घर की चुगली करते हैं। बिग बॉस एक तरह से मोहल्ले की चाची बन गए हैं क्योंकि रह-रहकर वो झगड़ा भी लगवाने का काम बड़ी खुशी-खुशी करते हैं। इस बार कंटेस्टेंट्स को ज्यादा खेलने की जरूरत ही नहीं पड़ रही है। बिग बॉस ही आधा खेल खेल ले रहे हैं।

सारा गेम तो बिग बॉस ही खेल गए


पहले के सीजन्स में कंटेस्टेंट्स खुद का दिमाग लगाकर गेम खेलते हैं। इस बार सारा गेम तो बिग बॉस खेल रहे हैं, कंटेस्टेंट्स तो बस कोरम पूरा कर रहे हैं, कुछ एक-दो टास्क करके और आपस में लड़-झगड़कर। इसीलिए इस सीजन को देखकर ऐसा लग रहा है कायदे से अगर कोई खेल रहा है तो वो बिग बॉस खुद हैं। इस लिहाज से तो शो को जीतना भी उन्हीं को चाहिए। कहीं फिनाले वाले दिन मेकर्स ये झोल ना कर दें कि इस बार कि विनर बिग बॉस खुद हैं। वैसे ये बात कहने के लिए तो सिर्फ मजे के लिए है लेकिन इसपर सोच अब भी कायम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.