बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा

Updated on 16-09-2021 10:11 PM

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अर्जुन सिंह को केंद्र सरकार ने जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी है। भाजपा सांसद के सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में 13 सितंबर को आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है सीआईएसएफ अब भाजपा सांसद की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी। सीआईएसएफ के जवान मंगलवार से अर्जुन सिंह की सुरक्षा में तैनात हैं। बता दें कि एक सप्ताह के भीतर अर्जुन सिंह के आवास के बाहर दो बार बम विस्फोट हुए हैं। पहली बार आठ सितंबर को और फिर मंगलवार सुबह को बैरकपुर सांसद के भाटपारा आवास के बाहर बम विस्फोट हुए थे। इस हमले के बाद भाजपा सांसद ने एक बयान में कहा था कि टीएमसी के लोग उनके और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या करना चाहते हैं। विस्फोट के मामले में आज ही एक विशेष एनआईए अदालत ने बैरकपुर पुलिस आयुक्त को केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया। मामले की जांच कर रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अनुरोध पर अदालत ने यह निर्देश दिया। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस उन्हें, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे नजदीकी रखने वाले लोगों की हत्या करना चाहती है। उन्होंने कहा कि, 'यह और कुछ नहीं बल्कि सोच-समझ कर किया गया हमला है। इसके पीछे टीएमसी है। वो लोग मुझे और मेरे लोगों को मारने की कोशिश कर रहे हैं। बंगाल में गुंडाराज है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.