राजधानी में पांच लाख आदिवासियों को एकत्र करेगी भाजपा

Updated on 02-11-2021 06:12 PM

भोपाल जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर राजधानी में पांच लाख आदिवासियों को भाजपा एकत्र करेगी। बिरसा मुंडा की जन्मतिथि पर  15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ करेंगे। राजधानी के जम्बूरी मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए सोमवार को पार्टी की एक बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा,

संगठन महामंत्री सुहास भगत, मंत्री बिसाहूलाल सिंह , मीना सिंह, सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, गुमान सिंह डामोर, डीडी उइके, भाजपा प्रदेश मंत्री जयपाल पटेल सहित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें यह प्रयास करना है कि प्रदेश के हर क्षेत्र जनजातीय बंधु इस आयोजन में अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हों।

 हमारा प्रयास हो कि प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में होने वाले इस आयोजन से हमारी जनजातीय संस्कृति की छटा प्रदर्शित हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम को प्रत्येक पंचायत में टीवी पर प्रसारित किए जाएगा, ताकि गांव-गांव तक लोग प्रधानमंत्री की बात सुन सकें और अपनी जनजातीय संस्कृति की झलक देखकर गर्व का अनुभव करें।बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा इसके लिए पंचायतों से लेकर राजधानी तक तैयारियां की जाएंगी।

 उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनकी सफलता और प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी योजना बनाकर काम करें। जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन पर केंद्रित अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इस संबंध में किए गए कार्यों की समीक्षा की तथा विभिन्न् कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.