अमेरिकी पुलिस की फायरिंग में अश्वेत कार ड्राइवर की मौत 41 सेकेंड में 96 गोलियां दागीं

Updated on 10-04-2024 01:16 PM

अमेरिका की शिकागो पुलिस ने एक शख्स की कार पर महज 41 सेकेंड में 96 गोलियां चलाईं। इस दौरान कार के अश्वेत ड्राइवर डेक्सटर रीड की मौत हो गई। घटना 21 मार्च की बताई जा रही है। हालांकि, इससे जुड़ा वीडियो अब सामने आया है।

वीडियो घटना के दौरान मौजूद एक पुलिस अफसर की यूनिफॉर्म पर लगे बॉडी कैम में रिकॉर्ड हुआ था। इसमें 5 पुलिस अफसरों को एक सफेद रंग की कार पर फायर करते देखा जा सकता है। गोलियों की आवाज भी आ रही है।

पुलिस का कहना है कि रीड ने पहले एक अफसर पर फायर किया था। इसके जवाब में बाकी अफसरों ने फायरिंग की। हालांकि, वीडियो में रीड फायर करता नहीं दिख रहा है। लेकिन उसकी कार से गन बरामद की गई।

न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, रीड ने ड्राविंग के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाया था, इसलिए पुलिस ने उसे रोका था।

पुलिस ने कहा- रीड ने पहले गोलियां चलाईं
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने 26 साल के डेक्सटर रीड की कार रोकी। उसने खिड़की का कांच खोला फिर बंद किया। पुलिस ने उससे कई बार बाहर आने के लिए कहा। जब रीड बाहर नहीं निकला तो अफसरों ने अपनी गन निकाली। इसके बाद गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद रीड को कार से निकलते और जमीन पर गिरते देखा गया। पुलिस ने फायरिंग जारी रखी।

मामले की जांच कर रही पुलिस अकाउंटेबिलिटी टीम का कहना है कि डेक्सटर रीड ने पहले पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उस पर फायर किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीड ने 40 गोलियां चलाई थीं।

ट्रैफिक रूल्स न फॉलो करने पर पुलिस की फायरिंग से जुड़े अन्य मामले...
1. 
मई 2017 में फीनिक्स सिटी, अलास्का में गश्ती कार के बाहर खड़े दो पुलिस अधिकारियों ने 27 साल के अश्वेत सेड्रिक मिफलिन को रोका था। कार चला रहे मिफलिन नहीं रुके। उन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहना था। इस पर पुलिस अफसर माइकेल सीवर्स ने मिफलिन की चलती कार पर अपनी पिस्तौल से 16 फायर किए थे। इस दौरान मिफलिन की मौत हो गई थी।

2. अमेरिका में ओहायो के एक्रोन शहर में 27 जून 2023 को पुलिसवालों मे एक अश्वेत व्यक्ति पर गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौत हो गई। मरने वाले का नाम जेलैंड वॉकर था। वह ट्रैफिक रूल्स फॉलो नहीं कर रहा था। पुलिस के रोकने बाद भी उसने भागने की कोशिश की।

3. 11 अप्रैल 2021 में डॉन्टे राइट को ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने के लिए गोली मार दी गई।

अमेरिका में बढ़ रहा नस्लभेद
ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अमेरिका में सिर्फ अश्वेत ही मारे जाते हैं। श्वेत भी मारे जाते हैं, लेकिन ‘द इकोनॉमिस्ट’ की एक रिपोर्ट में आंकड़ों के हवाले से बताया गया था- पुलिस के हाथों मारे जाने वाले श्वेतों की तुलना में अश्वेतों की संख्या 3 गुना ज्यादा है। US की जेलों में 33% कैदी अश्वेत हैं।

US में रंगभेद के इतिहास 250-300 साल पुराना

जब यूरोप के श्वेत आप्रवासियों ने अमेरिका में बसना शुरू किया तो वे अफ्रीका से हजारों-लाखों अश्वेतों को गुलाम बनाकर वहां ले गए। वे मजदूर नहीं, गुलाम थे। इन अश्वेत गुलामों के लिए घर, भोजन, कपड़ा, शिक्षा, दवा और सुरक्षा, कुछ भी ठीक नहीं था। इन्हें जानवरों की तरह खरीदा और बेचा जाता था।

1790 में अमेरिकी जनसंख्या में अश्वेतों की संख्या 19.3% थी, लेकिन उनके नागरिक अधिकार 1 प्रतिशत भी नहीं थे। न उन्हें वोट देने का अधिकार था, न अदालतों से न्याय पाने का और न ही इलाज करवाने का।

यदि कोई गोरा उनकी किसी बात से नाराज हो जाए तो अश्वेतों को पकड़कर जिंदा जला देते थे, पेड़ों पर लटकाकर फांसी दे दी जाती थी या कुंओं में धक्का दे देते थे। इसके बावजूद अमेरिका का दावा रहा है कि वह दुनिया का सबसे समतामूलक, स्वतंत्रतामूलक और न्यायमूलक राष्ट्र है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.