'ब्लडी इश्क' ट्रेलर: एक सुनसान आईलैंड, एक हवेली और अविका गौर, रूह कंपा देगी OTT पर रिलीज हो रही ये फिल्म
Updated on
16-07-2024 04:31 PM
सिनेमाई पर्दे के साथ-साथ OTT पर भी हॉरर फिल्मों और सीरीज को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी वक्त के साथ खूब बढ़ गई है। बॉलीवुड में अपनी हॉरर फिल्मों से सिहरन पैदा करने वाले भट्ट ब्रदर्स एक बार फिर साथ आ गए हैं। व्रिकम भट्ट के डायरेक्शन में बनी 'ब्लडी इश्क' का ट्रेलर मंगलवार, 16 जुलाई को रिलीज हो गया है। अविका गौर और वर्धन पुरी स्टारर इस फिल्म के 78 सेकेंड के ट्रेलर वह सब है, जो हॉरर के दीवानों में उत्साह जगाएगा।
अविका गौर टीवी पर 'बालिका वधू' बनकर चर्चा में आई थीं। तब उनकी उम्र 11 साल थी। भट्ट कैंप के साथ अविका की यह दूसरी फिल्म है। वह इससे पहले '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' में भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। पिछले दिनों इस नई फिल्म 'ब्लडी इश्क' की चर्चा इसलिए भी हुई थी कि इसमें अविका ने इंटीमेट सीन दिए हैं।
क्या है फिल्म 'ब्लडी इश्क' की कहानी
बहरहाल, 'ब्लडी इश्क' के ट्रेलर की शुरुआत एक सुनसान आईलैंड और उस पर बने एक हवेली से होती है। हमें अविका की आवाज सुनाई देती है, जहां वह वर्धन से पूछती हैं कि इस आईलैंड पर और कौन रहता है? वर्धन जवाब देते हैं- कोई नहीं। इसके बाद हम हवेली में कुछ अजीब घटनाएं घटते हुए देखते हैं। ऐसा लगता है कि जैसे अविका और वर्धन वहां अकेले नहीं हैं। ट्रेलर के आखिर में इसकी पुष्टि भी हो जाती है। एक लड़की आत्मा अविका से कहती है कि यह भुतहा हवेली है। लेकिन अब सवाल ये है कि ये लड़की कौन है? उसकी आत्मा क्यों भटक रही है? और वह अविका के पीछे क्यों पड़ी है? जाहिर तौर पर इन सवालों के जवाब फिल्म देखकर ही मिलेंगे।
जानिए OTT पर कब और कहां देख सकते हैं 'ब्लडी इश्क'
विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी 'ब्लडी इश्क' की कहानी महेश भट्ट ने लिखी है। यह फिल्म सीधे OTT पर रिलीज हो रही है। मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज के साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। अविका गौर और वर्धन पुरी स्टारर यह फिल्म 26 जुलाई से OTT प्लेटफॉर्म Disney Plus Hotstar पर स्ट्रीम होगी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…