भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' की स्क्रीनिंग पर उमड़ा बॉलीवुड

Updated on 25-04-2024 01:47 PM

बुधवार रात मुंबई में नेटफ्लिक्स ने संजय लीला भंसाली की अपकमिंग वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की स्क्रीनिंग होस्ट की। इस मौके पर सलमान खान, आलिया भट्‌ट, करण जौहर, विक्की कौशल, रेखा, भूमि पेडनेकर, श्रुति हासन, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना, अनन्या पांडे और अली फजल समेत कई सेलेब्स नजर आए।

टाइट सिक्योरिटी के बीच पहुंचे सलमान
इस स्क्रीनिंग पर भंसाली के खास दोस्त और उनके साथ ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले एक्टर सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के बीच पहुंचे। सलमान ने एनिमेशन प्रिंटेड जीन्स को ब्लैक शर्ट के साथ पेयर किया।

मां और सास के साथ नजर आईं आलिया
वहीं भंसाली के साथ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकीं आलिया भट्‌ट यहां ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। वो मां साेनी राजदान और सास नीतू कपूर के साथ इवेंट में पहुंचीं।

इवेंट के अंदर से भी सामने आईं तस्वीरें
नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इवेंट के कुछ इनसाइड फोटोज भी शेयर किए हैं। इन फोटोज में भंसाली, सलमान और आलिया के अलावा रेखा के साथ भी नजर आ रहे हैं।

1 मई को रिलीज होगी वेब सीरीज
संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' 1 मई को ओटीटी पर रिलीज होगी। सीरीज आजादी से पहले लाहौर में बसे शाही मोहल्ले ‘हीरामंडी’ की तवायफों के जीवन को उजागर करती है।

ओटीटी डेब्यू करेंगे भंसाली
सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, फरदीन खान, संजीदा शेख, अध्ययन सुमन और शेखर सुमन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज के जरिए भंसाली ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.