द कपिल शर्मा शो में बोनी कपूर ने मिस्टर इंडिया की शूटिंग के दिनों को लेकर किए कुछ चौंकाने वाले खुलासे!

Updated on 05-11-2022 08:42 PM

भोपाल : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का द कपिल शर्मा शो जबर्दस्त हंसीगुदगुदाने वाले जोक्स और बी-टाउन के सितारों के कुछ दिलचस्प किस्सों के साथ आने वाले वीकेंड पर एक और मनोरंजक एपिसोड लेकर आ रहा है। हंसी के शानदार हंगामे से लबरेज़ 'द कपिल शर्मा शोके इस वीकेंड के एपिसोड में बेहतरीन प्रोड्यूसर बोनी कपूर और आकर्षक बॉलीवुड डिवा जान्हवी कपूर पहली बार टेलीविजन पर एक साथ नजर आएंगेजहां वो अपनी आगामी फिल्म 'मिलीको प्रमोट करेंगे। द कपिल शर्मा शो में डेब्यू करने वाली पिता एवं बेटी की ये जोड़ी अपनी निजी ज़िंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से सुनाएंगे और शूटिंग की प्रक्रिया के बारे में बताएंगेसाथ ही कपिल के नए अंतरंगी परिवार के मजेदार गैग्स पर ठहाके लगाकर हंसेंगे।

बोनी और जान्हवी के साथ एक दिलचस्प और मजेदार चर्चा के दौरान हमारे उत्सुक होस्ट कपिल शर्मा बोनी कपूर से उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म मिस्टर इंडिया के बारे में पूछेंगे। इस पर बोनी जी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान पर्दे के पीछे के कुछ दिलचस्प पलों के बारे में बताएंगेजब वीएफएक्स की सुविधा नहीं थी। बोनी कपूर बताते हैं, "मिस्टर इंडिया एक ऐसी फिल्म हैजिसमें पोस्ट-प्रोडक्शन के बाद एक भी शॉट प्रोड्यूस नहीं किया गया था। आप फिल्म में जो भी देखते हैंउसे कैमरा पर शूट किया गया था। हमारे पास एक बेहतरीन टीम थीजिसका नेतृत्व अनूप पाटिल ने किया थाजिन्हें इसमें बढ़िया एक्सपर्टीज़ हासिल थी और उन्होंने इस पर काफी रिसर्च और डेवलपमेंट किया था। उदाहरण के लिएयदि आपको हनुमान वाला सीक्वेंस याद होगातो इसे पूरी तरह कैमरा पर शूट किया गया थाक्योंकि मैं उन दिनों में पोस्ट-प्रोडक्शन स्पेशल इफेक्ट्स का फैन नहीं था। इसलिए मैंने कोशिश की कि इसे जितना हो सकेटाल सकूं। तो इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने में हमें 380 दिन लगे। अकेले 'काटे नहीं कटतेगाने को शूट करने में ही 21 दिन लगे थे!" यह सुनकर सभी हैरान रह गए!

इस खुलासे से हैरान होकर कपिल उनसे आगे पूछेंगे कि सिर्फ एक गाना शूट करने में 21 दिन क्यों लगेइस पर बोनी ने जवाब दिया, "काटे नहीं कटते के लिए हमने एक रेड सेट वाला मॉडल तैयार किया था और यह तय हुआ था कि इस गाने में केवल श्री होंगी। लेकिन रिकॉर्डिंग के बाद अनिल ने गुजारिश की कि उन्हें भी इस गाने का हिस्सा बनना चाहिए। यह एक सुपरहिट गाना होने वाला था। तो हमने आखिरी समय में रेड ग्लास हाउस और रेड मिरर जोड़े ताकि अनिल को यह गाना गाते हुए फिल्माया जा सके। हमने परफेक्ट लाइटिंग लाने के लिए दूसरे फ्लोर पर एक और ग्लास हाउस बनाया था। इसके अलावापहली बार एक विंड मशीन का इस्तेमाल किया गया थाताकि इसमें श्री की साड़ी और बाल सही तरीके से लहराते नजर आएं। इसमें ज़रा-सा भी अंग प्रदर्शन नहीं थालेकिन इसकी कोरियोग्राफी और म्यूज़िक ने इस गाने को बड़ा मादक बना दिया और इसने पूरी पीढ़ी के लिए एक माहौल बना दिया। इस मास्टरपीस को क्रिएट करने के लिए लाइटिंग से लेकर प्रॉप्स और सेटअप तकसबकुछ तैयार करने में समय लगा। शूटिंग के दौरान दो-तीन दिनों के लिए श्री भी बीमार पड़ गई थींलेकिन उन्होंने बुखार रहते हुए भी इस गाने की शूटिंग की थी।"

तो इस वीकेंड बी-टाउन के दिलचस्प किस्से और धमाकेदार मस्ती आपका इंतजार कर रही हैजो इसे ऐसा फन-टास्टिक एपिसोड बना देंगेजिसे आप मिस नहीं कर सकते!

देखिए द कपिल शर्मा शोहर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजेसिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.