कभी सामने नहीं आएगी बूबा, पहली बार अब्बू को गले लगाया... MC Stan ने बताया आगे का प्‍लान

Updated on 13-02-2023 07:22 PM
करीब चार महीने बाद 'बिग बॉस 16' को एमसी स्टैन के रूप में अपना विजेता मिल गया है। अंडरग्राउंड रैपर ने शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी को हराकर 31.8 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और एक कार की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विनर के रूप में घोषित किए जाने के कुछ पल के बाद रैपर ने नवभारत टाइम्स से खास तौर पर बात की और शेयर किया कि उन्हें शो जीतने की कभी उम्मीद नहीं की थी। स्टैन ने ऐसी कई बातें बताईं, जो उन्होंने कभी नहीं बोला था।

सबसे पहले तो स्टैन (MC Stan) ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि आज मैं जो महसूस कर रहा हूं उसके लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं। यह बहुत ही अलग अहसास है। शिव और मैं दोनों एक अलग जगह से हैं और सलमान खान सर हमारे साथ मस्ती कर रहे थे। आखिरी तक हमें नहीं पता नहीं था कि क्या होगा। ईमानदारी से अपने पूरे जीवन में मैंने अपने जीवन में कई अनएक्सपेक्टेड चीजें देखी हैं लेकिन यह दूसरे स्तर की बात है।'

अम्मी-अब्बू के पहले मरना चाहूंगा...

रैपर ने यह भी बताया कि कैसे शो ने उन्हें एक नया अनुभव दिया और उन्हें ना कहने की कला सिखाई। स्टैन से जब पूछा गया कि वो अपने अम्मी-अब्बू के लिए क्या करना चाहते हैं, तो इस पर उन्होंने कहा कि 'इतना प्यार है उनसे कि क्या ही कहें। मैं उनके लिए कुछ भी करूं, कम है। मैं बस ये चाहता हूं कि उनसे पहले मेरी मौत हो। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं चाहता।'

पहली बार पापा के गले लगे स्टैन

आगे स्टैन ने बताया कि उन्होंने पहली बार जिंदगी में अपने पापा को गले लगाया। उन्होंने कहा, 'मैंने पूरी जिंदगी में कभी भी अपने पापा को गले नहीं लगाया। ये इतने सालों में पहली बार हुआ, जब मैंने मेरे पापा को गले लगाया।' इसके साथ ही उन्होंने शिव के साथ स्टेज पर खड़े होने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके साथ शिव खड़े थे और स्टैन को भले इस बात का गम है कि वो नहीं जीते लेकिन ट्रॉफी तो मंडली में ही आई।

कभी नहीं दिखेगी बूबा की झलक?

बूबा (Who Is Buba) के बारे में बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा चर्चा रही। इसके बारे में पूछे जाने पर स्टैन ने बताया कि वो दोस्तों से तो मिलेंगे ही, साथ ही वो बूबा से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वो कभी भी किसी के सामने बूबा को नहीं लाएंगे क्योंकि उन्होंने हमेशा से ही अपनी लव लाइफ को प्राइवेट रखा है और वो इसे ऐसे ही रखेंगे। स्टैन ने कहा, 'बूबा मेरे साथ भी जाती है तो वो बुर्के में ही जाती है। मैं उसका चेहरा किसी को नहीं दिखाने वाला हूं। अब शादी के वक्त ही सबको पता चलेगा कि बूबा कौन है।'


गाड़ी में म्यूजिक सुनते हुए जाऊंगा

स्टैन से जब पूछा गया कि वो सबसे पहले बाहर जाने के बाद क्या करेंगे, तो इसपर वो खुशी से पागल हो गए कि फाइनली वो घर से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोस्तों को बहुत याद किया है और वो घर जाते वक्त गाड़ी में म्यूजिक सुनते हुए ही जाएंगे। साथ ही वो काम पर जल्दी ही लौटेंगे क्योंकि वो महीनों से अपने काम से दूर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.