बोपन्ना-मिडेलकूप की जोड़ी फ्रेंच ओपन से बाहर , महिला एकल फाइनल में पहुंची स्वियातेक

Updated on 03-06-2022 08:44 PM

पेरिस भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार नीदरलैंड के मैटवे मिडेलकूप फ्रेंच ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में हार के साथ ही बाहर हो गये हैं। बोपन्ना और मिडेलकूप को पुरुष युगल सेमीफाइनल में जीन-जूलियन रोजर और मार्सेलो अरेवलो की जोड़ी के हाथों 6-4, 3-6, 6-7 (8-10) से हार का सामना करना पड़ा। बोपन्ना की इस हार के साथ ही भारत की उम्मीदें भी समाप्त हो गई है। इस मैच में भारतीय और डच खिलाड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले सेट में जीत हासिल की पर इसके बाद वे इस लय को बरकरार नहीं रख पाये। यह मुकाबला 2 घंटे से अधिक समय तक चला।

फाइनल में अब रोजर और अरेवलो का मुकाबला इवान डोडिग और ऑस्टिन क्रेजिसेक की जोड़ी से होगा।
वहीं महिला एकल में विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाडी पोलैंड की इगा स्वियातेक जीत के साथ ही फाइनल में पहुंच गई हैं। स्वियातेक ने सेमीफाइनल मुकाबले में रूस की दारिया कसातकिना को 6-2, 6-1 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे और चार मिनट तक चला। अपने नाम कर लिया। इसी के साथ ही यह स्वियातेक की लगातार 34 मैचों में जीत हासिल की। इसी के साथ ही उसने अमेरिका की अनुभवी सेरेना विलियम्स के रिकार्ड की भी बराबरी की है।

सेरेना ने साल 2013 में 34 मैच जीते थे। वहीं लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में वीनस विलियम्स नंबर एक पर हैं। वीनस ने साल 2000 में 35 जीत हासिल की थीं। अब शनिवार को होने वाले फाइनल में स्वियातेक का सामना अमेरिका की कोको गॉफ से होगा। महिला एकल के दूसरे सेमीफाइनल में गॉफ ने इटली की मार्टिना ट्रेविसन को करीब ड़ेढ घंटे तक चले मुकाबले के बाद 6-3, 6-1 से हराया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.