बाउचर सभी आरोपों से बरी

Updated on 11-05-2022 09:58 PM

जोहानिसबर्ग दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर को बड़ी राहत मिली है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने उनके खिलाफ नस्लवाद समेत दुर्व्यवहार के सारे आरोप वापिस ले लिए है। वहीं इससे पहले बाउचर पर नस्लवादी व्यवहार का आरोप लगाया गया था जिसकी वजह से ही उन्हें कोच पद से भी हटाये जाने की संभावनाएं थी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर पॉल एडम्स ने बाउचर पर टीम बैठकों के दौरान और मैचों के बाद नस्लवादी अपमानजनक शब्दों वाले गीत गाने का आरोप लगाया था।

इस मामले में जांच कर रही समिति सीएसए ने कहा है कि एडम्स और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सहायक कोच एनोच एंकवे ने इस मामले में अगले सप्ताह की सुनवाई में पेश नहीं होने का फैसला किया जिसके बाद ये सारे आरोप आधारहीन लग रहे थे। वहीं इससे पहले बाउचर ने एक बयान में कहा, ‘मेरे खिलाफ लगाए गए नस्लवाद के आरोप गलत हैं और इससे मैं काफी दुखी हुआ हूं। उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ महीने मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी कठिन रहे। मुझे खुशी है कि यह सब अब समाप्त हो रहा है और सीएसए ने स्वीकार कर लिया कि मेरे खिलाफ आरोप आधारहीन हैं। मैं समझता हूं कि मामला अब समाप्त हो गया है और इस मामले में आगे कोई बात नहीं कहना चाहता।बाउचर ने कहा, ‘मैं अपने काम पर ध्यान दे रहा हूं जिससे तहत ही टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।वहीं इससे पहले साल की शुरुआत में ही उन्हें नस्लवादी व्यवहार के आरोपों को लेकर एक आरोप पत्र सौंपा गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.