बोल्ट और सोफी को मिला न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का पुरस्कार

Updated on 17-04-2022 07:43 PM

न्यूजीलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और महिला टीम की कप्तान सोफी डिवाइन को शानदार प्रदर्शन के लिए न्यूजीलैंड के साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का पुरस्कार मिला है। ये पुरस्कार तीन दिनों तक जारी एक ऑनलाइन समारोह में दिए जाएंगे।

 टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए बोल्ट को यह पुरस्कार मिला है न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी और बोल्ट ने अपनी टीम के फाइनल तक के सफर में अहम भूमिका निभाते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए थे। बोल्ट के अलावा इन पुरस्कारों की दौड़ में तेज गेंदबाज टिम साउथी, डेवोन कॉनवे और स्पिनर ईश सोढ़ी भी शामिल थे।

बोल्ट ने कहा कि टी20 एक ऐसा प्रारूप है जिसका मैं काफी आनंद उठाता हूं और बेहतर गेंदबाज बनने के लिए लगातार अपने खेल से तालमेल बैठाने का प्रयास करता हूं। यह पुरस्कार जीतना विशेष है। वहीं दूसरी ओर सोफी ने लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। उन्होंने चार मैच में 29.50 की औसत से 118 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 113.46 रहा। उनका शीर्ष स्कोर होव में इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन रहा।

सर्वश्रेष्ठ प्रशंसक क्षण क्राइस्टचर्च टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम टेस्ट के साथ संन्यास ले रहे रोस टेलर के अंतिम विकेट को चुना गया। इसके अलावा मेली केर और माइकल ब्रेसवेल को वेलिंगटन की ओर से शानदार प्रदर्शन के लिए अपने अपने वर्ग मेंसुपर स्मैश प्लेयर आफ ईयर' चुना गया। पुरस्कारों के दूसरे दिन प्रथम श्रेणी और घरेलू बल्लेबाजी और गेंदबाजी कप के अलावा साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चुने जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.