बाउंड्री रोकने यॉर्कर गेंदबाजी की : भुवनेश्वर

Updated on 18-05-2022 08:18 PM

मुम्बई । सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल के 65वें अहम लीग मुकाबले में जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बरकरार हैं।

 

इस मैच में भुवनेश्वर ने पारी का 19वां ओवर मेडन किया। उन्होंने अपने चौथे और अंतिम ओवर में बिना कोई रन दिये एक विकेट भी लिया। भुवनेश्वर के इसी ओवर के कारण उनकी टीम को जीत मिली। भुवनेश्वर ने बाद में कहा कि 19वें ओवर में उनकी योजना केवल यॉर्कर गेंद फेंकने की थी ताकि कोई बाउंड्री जाये।


इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस टीम की टीम टिम डेविड के 46 और विकेटकीपर ईशान किशन के 43 रनों के बाद भी सात विकेट पर 190 रन ही बना पायी। हैदराबाद की ओर से युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

 

 भुवी ने कहा, ’19वें ओवर में मैं केवल यॉर्कर गेंद फेंकने की ओर देख रहा था। यह इसलिए ताकि गेंद मिस होने पर बाउंड्री न जाये। मैं ये बात अच्छी तरह जानता था कि आखिरी ओवर में यदि मैंने एक या दो बाउंड्री दे दी, तो हम पर दबाव आ जाएगा। इसलिए मैं योजना के अनुसार ही गेंदबाजी कर रहा था। भुवनेश्वर हालांकि इस सत्र में अधिक सफल नहीं रहे और विकेट के लिए जूझते रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.