पाक टीम के प्रदर्शन से खुश हैं गेंदबाजी कोच टेट

Updated on 24-03-2022 07:16 PM

लाहौर पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच शॉन टैट अभी तक अपनी टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज टैट अभी एक साल और पाक के साथ ही रहेंगे। टेट ने कहा है कि अब तक पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा है। साथ ही कहा कि तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी एक शीर्ष स्तर के गेंदबाज है जिनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है। टैट ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम के प्रदर्शन को ठीक बताया है। उन्होंने कहा, एक गेंदबाजी समूह के रूप में, हमने पांच विकेट लिए और रन गति पर भी अंकुश रखा।

शाहीन एक बेहतरीन गेंदबाज हैं और बहुत सारे सवाल पूछते हैं। अब तक, मैंने उसके साथ अपने समय का आनंद लिया है और इस दौरान मैंने भी उससे बहुत कुछ सीखा है। वह अपनी उम्र के हिसाब से बहुत परिपक्व और कुशल हैं। उसने पारंपरिक और रिवर्स स्विंग दोनों तरह की गेंदबाजी में महारथ हासिल कर ली है। टेट को पिछले महीने ही पाक गेंदबाजी कोच बनाया गया था।

 वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल बाद पाक दौरे पर है। दोनो ही टीमों के बीच अभी टेस्ट सीरीज चल रही है जिसके पहले दो मैच ड्रॉ रहे हैं। पहले दो टेस्ट मैचों के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों के अनुकूल, धीमी सतहों पर केवल आठ विकेट लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.