नीशम की जगह ब्रेसवेल को मिला न्यूजीलैंड क्रिकेट का केंद्रीय अनुबंध

Updated on 14-05-2022 10:48 PM

वेलिंग्टन न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर जेम्स नीशम को करारा झटका लगा है। नीशम को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंध में शामिल नहीं किया है। बोर्ड ने 2022-23 के लिए अनुबंध की घोषणा करते हुए कुछ अहम बदलाव भी किये हैं। इसके तहत 20 खिलाड़ियों की सूची में नीशम की जगह पर ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को पहली बार शामिल किया गया है। नीशम को बाहर किये जाने का कारण पिछले काफी समय से उनका टीम से बाहर रहना माना जा रहा है।

नीशम ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2017 में खेला था। उन्होंने पिछले एक साल में केवल 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान उनका प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा। नीशम की जगह शामिल ब्रेसवेल को हाल ही में इंग्लैंड दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। ब्रेसवेल ने इसी साल मार्च में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी एक बयान में मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा 20 खिलाड़ियों की सूची तय करना काफी कठिन था। साल 2006 के बाद से अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर पहली बार केंद्रीय अनुबंध में शामिल नहीं हैं क्योंकि नीदरलैंड्स के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज खेलने के बाद ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। बोर्ड ने जिन 20 क्रिकेटरों को अपने वार्षिक अनुंबध में शामिल किया है उनमें टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्युसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, नील वैगनर, केन विलियमसन, और विल यंग शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.