भारत में उभरते हुए तेज गेंदबाजों से प्रभावित हैं ब्रेट ली

Updated on 30-05-2022 08:59 PM

मुंबई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज रहे ब्रेट ली ने भारत में उभरते हुए तेज गेंदबाजों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आईपीएल में आवेश खान, मोहसिन खान, उमरान मलिक, मुकेश चौधरी, अर्शदीप सिंह जैसे युवा तेज गेंदबाजों ने अपनी प्रतिभा दिखायी है। उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजों की फौज निकल रही है। यह मुझे काफी पसंद आया।’’


ली ने कहा, ‘‘उनके पास अच्छे स्पिन विकल्प भी हैं पर निश्चित रूप से अगर आप ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको ऐसे खिलाड़ी चाहिए जो तेज उछाल वाले विकेटों पर तेज गेंदबाजी कर सकें।’’
उन्होंने कहा कि उमरान मलिक को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिये।


ली ने भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के खराब फार्म को लेकर कहा है उन्हें अपनी लय हासिल करने के लिए ब्रेक ले लेना चाहिये। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के अनुसार विराट का लंबे समय से फार्म में होना परेशानी का कारण बन सकता है। इससे उबरने के लिए उन्हें तरोताजा होने की जरुरत है। आईपीएल के 15 वें सत्र में भी विराट केवल दो अर्धशतक ही लगा पाये और तीन बार पहली ही गेंद पर आउट हुए।


ली ने कहा कि कोहली ने पिछले तीन साल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई शतक नहीं लगाया है। आईपीएल में भी वह 16 मैचों में 22.73 की औसत से केवल 341 रन ही बना सके।


ली ने कहा, ‘‘ कोहली को लेकर आमतौर पर यह बात रहती है कि जब वह अच्छा करते हैं तो टीम का प्रदर्शन भी अच्छा रहता है और जब वह रन नहीं बनाते हैं तो टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है। हमने 2016 आईपीएल सत्र में देखा है जब वह शानदार लय में थे। उन्होंने 800-900 रन बनाये थे तो टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। ’’


उन्होंने कहा, ‘‘ इन हालातों में विराट के लिए अभ्यास में वापस जाने और कुछ चीजों पर काम करने का मौका हो और शायद क्रिकेट से आराम करने से भी उन्हें फायदा होगा। इसलिए उन्हें कुछ समय के लिए खेल से दूर रहकर दिमाग को तरोताजा करना चाहिये।’’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.