'एनिमल' को ब्रिटेन की सेंसर बोर्ड ने दी एडल्‍ट रेटिंग, फिल्‍म में घरेलू और यौन हिंसा के कई सीन

Updated on 27-11-2023 03:53 PM
रणबीर कपूर, रश्‍म‍िका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्‍टारर 'एनिमल' को लेकर बाजार का माहौल गर्म है। यह फिल्‍म चार दिन बाद 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ओपनिंग डे के लिए रविवार रात तक 2 लाख से अध‍िक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इस तरह फिल्‍म ने 6.42 करोड़ रुपये की कमाई भी कर ली है। लेकिन इसी बीच ब्रिटेन की सेंसर बोर्ड से फिल्‍म को लेकर कुछ अंदर की खबरें आई हैं। ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्‍म क्‍लासिफिकेशन (BBFC) ने 'एनिमल' को 18+ रेटिंग दी है। बोर्ड की वेबसाइट पर फिल्‍म के बारे में बताया गया है कि इसमें हद से ज्‍यादा हिंसा के साथ ही यौन हिंसा और घरेलू हिंसा के भी कई सीन हैं। भारतीय सेंसर बोर्ड ने पहले ही डायरेक्‍टर संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्‍म को A सर्टिफिकेट के साथ पास किया है।

BBFC की वेबसाइट पर फिल्म के सिनॉप्‍स‍िस में कहा गया है, 'यह एक डार्क हिंदी भाषी एक्शन ड्रामा फिल्‍म है, जिसमें एक आदमी किसी भी कीमत पर बदला लेने के लिए लगातार लड़ता रहता है। फिल्‍म में खूब सारा खून खराबा, घरेलू हिंसा और यौन शोषण के सीन हैं।'

एनिमल में हिंसा के सीन्‍स को मिली 5 रेटिंग

फिल्म को वॉयलेंस यानी 'हिंसा' के मामले में पांच अंक दिए गए हैं। इसमें फिल्‍म के कुछ सीन्‍स के स्‍पॅाइलर भी दिए गए हैं। लिखा गया है, 'एक आदमी दूसरे के गले पर चाकू से वार करता है। एक आदमी दो कैदियों की हत्या करने के लिए मांस काटने वाले चाकू का उपयोग करता है। जमकर चाकूबाजी हो रही है। घरेलू हिंसा के कई सीन हैं, जिनमें पुरुष घर की महिलाओं और बच्चों पर हमला करता है, उन्हें अपमानित करता है, उनके साथ जबरदस्ती करता है। लड़ाई के सीन्‍स में बंदूकें, ब्लेड और मुक्कों का भी बहुत इस्‍तेमाल किया गया है।'

फिल्‍म में खूब सारी गाल‍ियां, सेक्‍स सीन भी

फिल्म में गालियों का भी इस्‍तेमाल है। यौन हिंसा और ऐसे खतरनाक सीन्‍स के लिए भी 'एनिमल' को चार अंक मिले हैं। इसके विवरण में लिखा है, 'शादी के मेहमानों के सामने एक खून से लथपथ हत्यारा अपनी पत्नी के ऊपर लेटा हुआ है। यह दिखाया जाता है वह किसी अन्य महिला का बलात्कार करना चाहता था। एक अन्‍य सीन में एक पुरुष एक महिला को अपने प्यार में फंसाने के लिए उसके साथ सेक्‍स करता है और फिर उसे बेइज्‍जत करता है।'

'एनिमल' के ट्रेलर ने मचा रखा है धमाल

'एनिमल' का ट्रेलर पिछले दिनों ही रिलीज हुआ है और इसे जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिला है। तीन दिनों में ट्रेलर को यूट्यूब पर 65M से अध‍िक बार देखा जा चुका है। डायरेक्‍टर संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' भी उनकी पिछली दो फिल्मों, 'अर्जुन रेड्डी' और इसके हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' की यादें ताजा कर देती है, जहां हीरो की ऐसी मर्दानगी का महिमामंडन है, जो समाज के लिए, परिवार के लिए बिल्‍कुल भी सही नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.