ब्रिटिश नर्स ने 2 घंटे की नवजात को मार डाला:दोषी करार, बीमार-कमजोर बच्चों को टारगेट बनाया

Updated on 03-07-2024 02:04 PM

ब्रिटेन की नर्स लूसी लेटबी को 2 घंटे पहले पैदा हुई बच्ची की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया है। उसे 5 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी। लूसी को पहले ही 7 नवजातों की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। दोषी पाई गई नर्स लूसी लेटबी 33 साल की है।

सोमवार को लूसी को जिस मामले में सजा सुनाई गई, वह 2016 का केस है। मारी गई बच्ची को बेबी K नाम दिया गया है। बच्ची तय तारीख से करीब 15 हफ्तों पहले पैदा हुई थी और इस वजह से प्री-मैच्योर थी। बेबी K का वजन सिर्फ 1.52 पाउंड (1 किलो से कम) था। लूसी ने बच्ची के सांस लेने के लिए लगाई गई ट्यूब से छेड़खानी की और बेबी मॉनिटर भी बंद कर दिया।

डॉक्टर ने लूसी को रंगे हाथ पकड़ा था
सुनवाई के दौरान प्रॉसिक्यूटर ने बताया कि अस्पताल के सीनियर डॉक्टर रवि जयराम ने लूसी को रंगे हाथों पकड़ा था। तब जयराम बच्चों के वॉर्ड में रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पाया कि तब लूसी बेबी K के बेड के पास खड़ी हुई थी। बच्ची की ब्रीथिंग ट्यूब हटी हुई थी और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बावजदू लूसी बच्ची की मदद के लिए कुछ नहीं कर रही थी।

बाद में बेबी K को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पिछले साल भी इस मामले में सुनवाई हुई थी। तब जज किसी फैसले पर पहुंचने में असमर्थ रहे थे। लूसी ने नवजात की हत्या के आरोपों को खारिज किया है। इससे पहले पिछले साल अगस्त में लूसी को 21 अगस्त को उम्रैद की सजा सुनाई गई थी।

2018 में पहली बार गिरफ्तार हुई लूसी लेटबी
उस पर जिन बच्चों की हत्या का जुर्म साबित हुआ, उनमें अधिकतर या तो बीमार थे या समय से पहले पैदा हुए थे। ये हत्याएं उसने जून 2015 से जून 2016 के बीच उत्तर पश्चिमी इंग्लैंड के काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल में की थीं।

इस मामले में नर्स को जुलाई 2018 से नवंबर 2020 के बीच तीन बार गिरफ्तार किया गया था। बीच में उसे दो बार छोड़ा गया। नवंबर 2020 में आरोप तय हुए। उत्तरी इंग्लैंड में मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट की जूरी 22 दिनों तक विचार-विमर्श करने के बाद फैसले पर पहुंची थी।

सबूत छोड़े बिना हत्या करती थी लूसी
पिछले साल सुनवाई के दौरान प्रोसिक्यूशन ने बताया था, "लूसी लेटबी ​​​​​को कमजोर बच्चों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था। उसने हत्या के ऐसे तरीकों का इस्तेमाल किया, जिनसे कोई खास सबूत नहीं छूटा।" लूसी के साथ काम करने वालों ने कोर्ट में बताया कि बच्चों की मौत तब हुई, जब लूसी शिफ्ट में थी। कुछ नवजात बच्चों पर उसी समय हमला हुआ ,जब उनके माता-पिता पालने में छोड़कर गए।

प्रोसिक्यूटर निक जॉनसन ने कहा कि लूसी अपने सहयोगियों को यह विश्वास दिला देती थी कि मौतें प्राकृतिक वजहों से हो रही हैं। वह अपनी तरफ से बच्चों को नहलाने, कपड़े पहनाने और उनकी तस्वीरें लेने की पेशकश करती थी। वह हर बच्चे की मौत के बाद उत्साहित दिखाई देती थी।

नोट में लिखा- 'मैं दुष्ट हूं, मैंने यह किया'
लेटबी के घर से पुलिस को एक हाथ से लिखा नोट मिला था। नोट पर उसने लिखा था 'मैं दुष्ट हूं, मैंने यह किया।' लुसी ने कोर्ट में कहा था कि उसने यह नोट तब लिखा था, जब उसे दो-तीन बच्चों की मौत के बाद क्लर्क का काम करने के लिए लगा दिया गया था। उसे लगने लगा था कि उसने कुछ गलत किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.