गोरी लड़कियों को ड्रग्स की सप्‍लाई, रेप करते हैं ब्रिटिश पाकिस्तानी, बनाई है गैंग... सुनक की गृहमंत्री हुईं आगबबूला

Updated on 03-04-2023 05:35 PM
लंदन: ब्रिटेन में युवा लड़कियों का शोषण करने वाले गिरोहों की कई रिपोर्टों के बाद गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने बाल यौन शोषण को समाप्त करने से जुड़े नए प्लान का खुलासा किया। नए कानून को लेकर उन्होंने ऐसे अपराधों में शामिल ब्रिटिश पाकिस्तानी पुरुषों के गिरोहों को लेकर चुप्पी साधने की संस्कृति के बारे में भी बात की। भारतीय मूल की मंत्री ने इस दौरान बिना किसी लीपापोती के सीधे ब्रिटिश पाकिस्तानी अपराधियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराधों में ज्यादातर ब्रिटिश पाकिस्तानी पुरुष होते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश पाकिस्तानियों का गैंग है जो ड्रग्स देता है और रेप करता है।

उन्होंने कहा कि पॉलिटिकल करेक्टनेस अधिकारियों को कार्य करने से रोकती है। सरकार का कहना है कि अनिवार्य रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। बाल शोषण पर चुप्पी साधने वालों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। होम ऑफिस का मानना है कि युवा लड़कियों की देखभाल करने वाले प्रोफेशनल नस्लवादी और कट्टर कहे जाने के डर से और पॉलिटिकल करेक्टनेस के चलते दुर्व्यवहार पर आंखें मूंद लेते हैं। उन्होंने कहा कि इस डर के परिणामस्वरूप हजारों बच्चों का बचपन तबाह हो गया और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।

अपराधों में पाकिस्तानी शामिल

सुएला ब्रेवरमैन ने इन प्रोफेशन के बारे में बताया, जिनमें अध्यापक, पुलिस और राज्य एजेंसियों के लोग भी शामिल हैं। हालांकि नया नियम लाने से जुड़ा कदम पिछले साल बाल यौन शोषण से जुड़ी एक स्वतंत्र जांच की सिफारिश के बाद उठाया गया है। BBC से बातचीत करते हुए सुएला ने कहा, 'इस तरह के अपराधियों में ब्रिटिश पाकिस्तानी पुरुषों का समूह है, जो ब्रिटिश मूल्यों के साथ पूरी तरह से असंगत सांस्कृतिक दृष्टिकोण रखते हैं।'

चुप्पी नहीं चलेगी

सुएला ने कहा, 'उनकी गतिविधियां एक खुला रहस्य है, इसके बावजूद उन्हें अपने समुदाय और समाज दोनों में ही चुनौती नहीं दी गई है। जानबूझ कर आंख मूंद लेना, कार्रवाई में विफलता और चुप्पी ने इस दुर्व्यवहार को सक्षम बना दिया है।' उन्होंने कहा कि ये लोग लड़कियों को ड्रग्स देकर उनका शोषण करते हैं। सुएला पहले भी अपने बयानों के कारण चर्चा में रही हैं। लिज ट्रस कैबिनेट में भी वह मंत्री थीं, लेकिन गलत तरीके से ईमेल का इस्तेमाल करने पर उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.