Akanksha Dubey के पेट से मिला था भूरा पद्धार्थ, कलाई पर थी चोट? परिवार ने उठाए पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल

Updated on 05-04-2023 09:50 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के कथित सुसाइड केस की गुत्थी और उलझती जा रही है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आकांक्षा आखिरी रात जिस पार्टी में गई थीं वहां उन्होंने शराब पी थी। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में न तो एक्ट्रेस के पेट से खाना मिला न ही किसी भी प्रकार का लिक्वविड। ऐसे में आकांक्षा के परिवार को संदेह है कि इस रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ हुई है क्योंकि बॉडी पर उन्होंने चोट के निशान भी दिखे थे। साथ ही परिवार ने एक्ट्रेस के पेट से मिले भूरे पद्धार्थ के बारे में भी पूछा। आइए बताते हैं आकांक्षा के वकील ने क्या क्या दावे किए हैं।

डॉक्टरों ने दी थी क्लिन चिट

आकांक्षा दुबे की मौत के बाद डॉक्टरों ने जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी की थी उसमें क्लिन चिट दी गई थी कि कुछ भी संदिग्ध नहीं है और ये पूरी तरह से सुसाइड लग रहा है। मगर आकांक्षा के परिवार व वकील ने इस रिपोर्ट पर बड़े सवाल उठाए हैं जिसके बाद एक बार फिर ये मौत केस सुर्खियों में आ गया है।

आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल

आकांक्षा की मां मधु दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखा है कि एक्ट्रेस के पेट से न तो खाना मिला है न ही किसी प्रकार का लिक्विड पाया गया। लेकिन पेट से एक भूरा पदार्थ मिला है। वह क्या है इसे बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

आकांक्षा दुबे के शरीर से वो भूरा पदार्थ क्या

​वकील शेखर त्रिपाठी ने कहा कि अगर वाकई एक्ट्रेस के पेट से कुछ नहीं मिला तो वह भूरे रंग का पदार्थ क्या है। इस 20 एमएल पदार्थ के बारे में क्यों कुछ भी नहीं कहा जा रहा है।

शराब पी थी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्यों नहीं

वकील का ये भी दावा है कि आकांक्षा दुबे आखिरी रात जिस पार्टी में गई थीं तो दावा किया गया था कि उन्होंने शराब पी थी। खुद पुलिस ने भी दावा किया था कि एक्ट्रेस ने एल्कॉहल का सेवन किया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका नामो निशान नहीं, ऐसा क्यों। उस भूरे पदार्थ के बारे में क्यों पुलिस ने जांच नहीं की।

आकांक्षा दुबे की बॉडी पर थे चोट के निशान?

वहीं वकील ने ये भी सवाल खड़े किए कि पुलिस ने साफ कहा था कि आकांक्षा की बॉडी पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं थे लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कलाई पर चोट के निशान के बारे में बताया गया था।

आकांक्षा दुबे रह रही थीं लिव-इन रिलेशनशिप में

बता दें पुलिस ने आकांक्षा की मौत पर कहा था कि एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड समर सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। कुछ समय पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। संभव है कि ब्रेकअप के चलते ही वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं।

आकांक्षा दुबे की मौत की सीबीआई जांच की मांग

बता दें आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनकी मां मधु दुबे ने समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। फिलहाल दोनों ही पुलिस की गिरफ्त से दूर है। ऐसे में मां ने इस मौत को साजिश बताया और सीबीआई जांच की मांग की है।

बनारस के होटल में सुसाइड

बता दें आकांक्षा दुबे ने पिछले महीने बनारस के एक होटल में कथित रूप से खुदकुशी कर की थी। वह वाराणसी में शूटिंग के सिलसिले में आई हुई थीं। मौत वाले दिन ही एक्ट्रेस का पवन सिंह के साथ गाना भी रिलीज हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.