गई भैंस पानी में... सोमवार को LSD2 और विद्या बालन की 'दो और दो प्यार' के साथ बहुत बुरा हुआ
Updated on
23-04-2024 02:06 PM
विद्या बालन और प्रतीक गांधी की 'दो और दो प्यार' ने पहले वीकेंड में बुरी तरह निराश किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म रिलीज के पहले तीन दिनों में किसी भी दिन 1 करोड़ या उससे अधिक का कारोबार नहीं कर सकी। जबकि सोमवार आते ही यह चारों खाने चित हो गई है। ओपनिंग डे के मुकाबले फिल्म की कमाई में चौथे दिन -60% के करीब गिरावट आई है। दूसरी ओर, इसके साथ रिलीज हुई दिबाकर बनर्जी की 'लव सेक्स और धोखा 2' की हालत और भी पस्त है। इस वक्त 'दो और दो प्यार' के लिए एकमात्र खुशी की बात यह है कि वह LSD 2 से कमाई में आगे है। लेकिन यह एक ऐसी रेस बन गई है, जिसमें दोनों की ही बुरी तरह हार हुई है।
शीर्षा गुहा ठाकुरता के डायरेक्शन में बनी 'दो और दो प्यार' और दिबाकर बनर्जी की 'लव सेक्स और धोखा 2' दोनों ही फिल्मों के कई शोज कैंसिल करने पड़े हैं। सिनेमाघरों में दर्शक नहीं के बराबर हैं। यह वक्त थिएटर्स के लिए और भी बुरा है, क्योंकि इन दोनों के अलावा भी इस वक्त कोई ऐसी फिल्म नहीं है, जो दर्शकों को रिझा रही हो। हालत यह है कि 'मैदान' से लेकर 'बड़े मियां छोटे मियां', 'क्रू', 'शैतान', 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', 'मडगांव एक्सेप्रेस', 'लव सेक्स और धोखा 2' और 'दो और दो प्यार', जैसी 8 फिल्में टिकट खिड़की पर हैं, लेकिन सब के सब धाराशाई हैं।
सोमवार को 'दो और दो प्यार' ने कमाए सिर्फ 25 लाख रुपये
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के चौथे दिन 'दो और दो प्यार' ने महज 25 लाख रुपये का कारोबार किया है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 55 लाख रुपये कमाए थे। दूसरे दिन, शनिवार को 85 लाख रुपये का बिजनस हुआ था, जबकि एक दिन पहले रविवार को 95 लाख की कमाई हुई थी। चार दिनों में अब इस फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 2.60 करोड़ रुपये है।
'दो और दो प्यार' वर्ल्डवाइड कमाई में भी फुस्स
'दो और दो प्यार' का बजट 40 करोड़ रुपये है। फिल्म में इलियाना डिक्रूज भी हैं। कहानी विवाहेत्तर संबंधों की है। साफ तौर पर यह फिल्म शहरों के मल्टीप्लेक्स ऑडियंस के लिए है। लेकिन दर्शकों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी महज 3 करोड़ रुपये के करीब है। कहना गलत नहीं होगा कि रिलीज के चार दिनों में ही यह फिल्म डिजास्टर साबित हो चुकी है।
LSD2 ने चार दिनों में कमाए 73 लाख रुपये
दूसरी ओर, 'लव सेक्स और धोखा 2' की हालत और भी खराब है। इस फिल्म ने चार दिनों में सिर्फ 73 लाख रुपये की कुल कमाई है। सोमवार को चौथे दिन तो यह फिल्म 8 लाख रुपये पर भी सिमट गई। एक दिन पहले रविवार को इसने 40 लाख रुपये कमाए थे। जबकि उससे पहले शनिवार को 10 लाख रुपये और शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 15 लाख रुपये का कारोबार हुआ था।
इन चार कारणों से सिनेमाघर नहीं पहुंच रहे दर्शक
बॉक्स ऑफिस पर 'शैतान' की सक्सेस बाद से ही सुस्ती का माहौल है। एक ओर जहां दर्शकों को कोई फिल्म रिझा नहीं पा रही है, वहीं बढ़ती गर्मी, लोकसभा चुनाव और आईपीएल मैच के कारण भी दर्शकों का रुझान भी कम हुआ है।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…