'बुलबुल का रेप सीन दर्दनाक था...', 'एनिमल' में कैसे शूट हुआ इंटि‍मेट सीन, तृप्‍त‍ि डिमरी ने बताया सेट का हाल

Updated on 12-12-2023 02:27 PM
किसी भी एक्टर के लिए इंटिमेट सीन करना कोई आसान बात नहीं होती है। वह चाहता है कि सेट पर अगर ऐसा कोई शॉट हो रहा है तो उसे सिक्योर फील कराया जाए। तृप्ति डिमरी ने बताया कि फिल्म 'एनिमल' में उनके और रणबीर कपूर के इंटिमेट सीन के दौरान, डायरेक्टर संदीप रेड्डी ने उनके हिसाब से, इस सीन के दौरान काफी कुछ व्यवस्था की थीं। मगर एक्ट्रेस के मुताबिक, 'बुलबुल' में रेप सीन था, जो बहुत ही ट्रॉमैटिक था।

तृप्ति डिमरी ने 'इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम' से खास बातचीत में फिल्म के इस सीक्वेंस के बारे में बात की। कहा, 'इसे शूट करने से पहले बहुत सारी चर्चाएं हुई थीं। जिस दिन उन्होंने मुझे फिल्म ऑफर की, संदीप सर ने मुझे साफ कहा था, ‘अरे, यह वह सीन है जिसे मैं शूट करना चाहता हूं। मैं इसे इस तरह से देख रह हूं। मैं आपसे वादा करता हूं कि यह अश्लील नहीं होगा, इसे सलीके से शूट किया जाएगा। लेकिन मुझे आपके कम्फर्ट का भी सोचना है। इसलिए अगर आप सहज नहीं हैं, तो हम इसे करने का एक अलग तरीका सोचेंगे। लेकिन आपको मुझे ये बात ईमानदारी से बतानी होगी।'

'बुलबुल' का रेप सीन था दर्दनाक

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें संदीप रेड्डी की बात सोचने में समय लहा और अंत में उन्होंने हां कह दी। इंटरव्यू में बताया कि आखिरी बार उनको इस तरह के फैसले का सामना अपनी ओटीटी फिल्म 'बुलबुल' के दौरान करना पड़ा था। 'जब आप किसी प्रोजेक्ट को साइन करते हैं, तो आप यह समझकर करते हैं कि आप क्या कर रहे हैं। बुलबुल में रेप सीन ज्यादा दर्दनाक था, मगर यह नहीं था। वहां उसे स्क्रीन पर दिखाने के लिए मुझे खुद को पीछे छोड़ना पड़ा। जब आप कोई फिल्म साइन करते हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि आप अपना 100 प्रतिशत दें।'

इंटिमेट सीन के पहले तृप्ति डिमरी

तृप्ति ने बताया कि Animal Movie के सेट पर वह सभी के साथ पहुंची थीं। उन्हें वहां बहुत ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस करवाया गया। एक्ट्रेस के मुताबिक, जब वो इंटिमेट सीन शूट किया गया तो उस दौरान सेट को बंद करवा दिया गया था। 'रणबीर ने सुनिश्चित किया कि मैं सहज रहूं। जाहिर तौर पर हिचकी थी, मैं घबरायी हुई थी, लेकिन उन्होंने मुझे बहुत सहज महसूस कराया।'

'एनिमल' के सेट पर थे 4 लोग

तृप्ति ने आगे बताया, 'सेट पर सिर्फ चार लोग थे। मैं रणबीर, DOP, अमित रॉय और संदीप सर। यह सुनिश्चित करने के लिए कि मैं कम्फर्टेबल स्पेस में हूं और अच्छा कर रही हूं, यहां तक कि मॉनिटर भी बंद कर दिए गए थे। हर चीज का ख्याल रखा गया था।मुझे बताया गया कि सेट बंद है और अगर मुझे रुकने की जरूरत महसूस हुई तो मैं कट भी कह सकती हूं। इससे मुझे बहुत कॉन्फिडेंस भी मिला।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.