जयवर्धने के पसंदीदा पांच टी20 खिलाड़ियों में बुमराह शामिल

Updated on 04-05-2022 09:13 PM

मुम्बई मुंबई इंडियंस के कोच माहेला जयवर्धने ने अपनी पसंदीदा टी20 इलेवन के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया है। पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर जयवर्धने की इस टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं इसके अन्य खिलाड़ियों में इंग्लैंड के जॉस बटलर , अफगानिस्तान के राशिद खान और पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी विकेटटीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान भी शामिल हैं। जयवर्धने के अनुसार राशिद गेंदबाजी के साथ ही निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी भी करते हैं। राशिद ने अब तक 58 टी20 अंतररष्ट्रीय मैचों में सिर्फ 12.92 के औसत और 6.18 की कंजूस इकॉनमी से 105 विकेट लिए हैं।

जयवर्धने ने कहा कि टी20 क्रिकेट में मैं गेंदबाज़ों को अधिक महत्व देता हूं, इसलिए मैंने शीर्ष पांच खिलाड़ियों में तीन गेंदबाज़ रखे हैं। राशिद खान मेरे पहले गेंदबाज हैं। जो स्पिन गेंदबाज़ी के साथ-साथ बहुत अच्छी बल्लेबाज़ी भी कर लेते हैं। जयवर्धने ने पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी को अपना दूसरा गेंदबाज़ चुना है।

 वह इस बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ के पिछले साल के प्रदर्शन से वह बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल टी20 विश्व कप में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था। वह नई गेंद से कमाल की स्विंग प्राप्त करते हैं। इसके अलावा डेथ में भी वह विकेट के लिए जाते हैं, जो उनकी आक्रमकता को दिखाता है।

जयवर्धने के तीसरे पसंदीदा खिलाड़ी भारत के बुमराह हैं। उनका कहना है कि वह हमेशा ही बुमराह की प्रशंसा करते हैं क्योंकि बुमराह एक आक्रामक गेंदबाज़ हैं और मैच का कोई भी चरण हो। वह विकेट दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपको किसी मैच को ख़त्म करना हो तो आप बुमराह के ही पास जाओगे।

 जयवर्धने ने अपनी टीम के पहले सलामी बल्लेबाज़ के रूप में इंग्लैंड के जॉस बटलर को शामिल किया है, जो इस समय आईपीएल में तीन शतक लगाकर बेहतरीन फ़ॉर्म में हैं। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में रिज़वान को चुना है। रिजवान गत टी20 विश्व कप से ही शानदार प्रदर्शन करते आये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.