बुमराह आईपीएल में अपने प्रदर्शन से खुश

Updated on 11-05-2022 09:47 PM

नवी मुंबई मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि आईपीएल के इस 15 वें सत्र में वह अब तक अपनी गेंदबाजी से संतुष्ट हैं। साथ ही कहा कि बाहर कौन क्या कह रहा है , इसपर वह ध्यान नहीं देते हैं। वहीं टीम के खराब प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि हम टूर्नामेंट की अपनी ओर से पूरी तैयारी करते हैं पर अंत में परिणाम हमारे हाथ में नहीं है।

बुमराह ने कहा, ‘अगर आप खेल को समझते हैं तो आपको पता होता है कि क्या हो रहा है। आप किस तरह के हालात में गेंदबाजी कर रहे हैं और मैं टूर्नामेंट में अपनी लय से खुश हूं।' उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि बाहर बहुत शोर हो रहा है पर मुझे उससे असर नहीं पड़ता। मैं दूसरों की सोच के हिसाब से अपने प्रदर्शन का आंकलन नहीं करता या यह नहीं सोचता कि विशेषज्ञ या लोग क्या कह रहे हैं।' उन्होंने कहा कि टीम के लिए योगदान उनके लिए सबसे अहम है।

उन्होंने कहा, ‘मैं प्रक्रिया पर ध्यान देता हूं और यह देखता हूं कि टीम के लिये योगदान कैसे दे सकता हूं। कई बार एक अच्छा ओवर डालने से भी टीम की सहायता हो जाती है। मैं इसी तरह से खेलता हूं और आगे भी खेलता रहूंगा।' इस गेंदबाज ने माना कि टीम इस टूर्नामेंट में जिस स्तर का प्रदर्शन करना चाहिये था वैसा अब तक नहीं कर पायी है।

उन्होंने कहा कि हमारी टीम में अधिकतर युवा और नये खिलाड़ी हैं। इसी कारण हम कुछ करीबी मुकाबलों में जीत के करीब आकर भी उसे हासिल नहीं कर पाये। हमारे ये खिलाड़ी अभ्यास से ही बेहतर होंगे और आने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.