बुशरा ने तोशाखाना केस में सजा के बाद सरेंडर किया : इमरान के घर को आधी जेल में बदला गया

Updated on 01-02-2024 01:27 PM

मालदीव के विपक्ष का कहना है कि राष्ट्रपति मुइज्जु की सरकार अपराधियों को प्रोटेक्ट कर रही है। मुख्य विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुइज्जु प्रशासन के अधिकारियों के मालदीव में सक्रिया क्रिमिनल गैंग के साथ अच्छे संबंध हैं।

MDP का यब बयान 31 जनवरी को मालदीव के प्रोसिक्यूटर जनरल हुसैन शमीम पर हुए हमले के बाद आया है। हुसैन शमीम को पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की सरकार ने नियुक्त किया था। सोलिह की पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी को बुधवार को तोशाखाना से जुड़े एक मामले में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई। पाकिस्तानी मीडिया ऐरी न्यूज के मुताबिक, सजा सुनाए जाने के बाद बुशरा ने पाकिस्तान के नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) के सामने सरेंडर कर दिया।

इसके बाद इस्लामाबाद में इमरान खान के घर बनी गाला को एक सब-जेल में बदला गया है। इसके लिए इस्लामाबाद चीफ कमिश्नर ने आदेश जारी किया। बुशरा बीबी अगले आदेश तक बनी गाला की जेल में ही हाउस अरेस्ट में रहेंगी। इमरान के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बनी गाला के अंदर जेल कर्मी मौजूद हैं।

अदियाला जेल पर हमले की धमकी, यहीं बंद हैँ इमरान
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, फैसले के बाद अदियाला जेल की भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। जेल के चारों तरफ पुलिसकर्मियों की तादाद बढ़ाई गई है। इमरान इसी जेल में बंद हैं। दरअसल, पिछले 3 दिन में पाकिस्तान पुलिस को जेल पर हमले से जुड़ी धमकियां मिल रही थीं। यह धमकी अदियाला जेल के ऑफिशियल नंबर पर भी कॉल करके दी गई। इसके बाद ही सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है।

दरअसल, बुधवार को इमरान और उनकी पत्नी को तोशाखाना से जुड़े मामले में सजा सुनाई गई थी। फैसले के तहत खान अगले 10 साल तक किसी सरकारी पद पर भी नहीं रह सकते। इसके अलावा दोनों पर करीब 23.37 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। NAB ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि खान और बुशरा बीबी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से तोहफे में मिला ज्वेलरी सेट बेच दिया था।

बुशरा ने सऊदी क्राउन प्रिंस से मिले तोहफे बिकवाए
इस सेट में एक नैकलेस, घड़ी, 2 झुमके और एक अंगूठी शामिल थी, जिसे बुशरा ने बिकवा दिया था। प्रधानमंत्री रहते हुए खान को सऊदी क्राउन प्रिंस से एक डायमंड नैकलेस तोहफे में मिल था। इसकी कीमत 18 करोड़ पाकिस्तानी रुपए थी, इसे लाहौर के एक मशहूर ज्वेलर को बेच दिया गया था। इमरान की पत्नी बुशरा बीबी ने एक मंत्री जुल्फी बुखारी के जरिए इस हार को बिकवाया था।

बुखारी तोहफे में मिली घड़ी भी बेचने गया था। इस पर शोरूम के मालिक ने घड़ी की मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी को फोन कर दिया था। इसके बाद कंपनी ने सीधे सऊदी क्राउन प्रिंस के ऑफिस में कॉल लगा दिया, जिससे इमरान की पोल खुल गई।

तोशाखाना के नियम क्या हैं?
तोशाखाना (ट्रेजरी) के नियमों के मुताबिक, इमरान को यह ज्वेलरी सेट जमा कराना था। लेकिन बुशरा ने ऐसा करने से मना कर दिया। साल 2022 में इस मामले की जांच शुरू हुई थी। इसके लिए ज्वेलरी शोरूम के मालिक और मैनेजर से भी पूछताछ हुई थी।

पाकिस्तान की पत्रकार आलिया शाह के मुताबिक पाकिस्तान में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या दूसरे पद पर रहने वालों को मिले तोहफों की जानकारी नेशनल आर्काइव को देनी होती है। इन्हें तोशाखाना में जमा कराना होता है। अगर तोहफा 10 हजार पाकिस्तानी रुपए की कीमत वाला होता है तो बिना कोई पैसा चुकाए इसे संबंधित व्यक्ति रख सकता है।

खान को तोशाखाना मामले में दूसरी बार सजा
इससे पहले इमरान खान को 5 अगस्त 2023 को तोशाखाना से जुड़े दूसरे मामले में 3 साल की सजा सुनाई गई थी। इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए खान के 5 साल तक चुनाव लड़ने पर बैन लगा दिया था। इसके बाद लाहौर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
Advt.