उपचुनाव नतीजे : जोबट, पृथ्वीपुर एवं रैगांव ‎‎तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे

Updated on 02-11-2021 06:12 PM

भोपाल मप्र की तीनविधानसभा पर हुए उपचुनाव के नतीजे आना शुरु हो गए है। प्रथम राउंड में तीनोंविधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। जोबट विधानसभा उप चुनाव का परिणाम मंगलवार को सामने आएगा। शासकीय महाविद्यालय आलीराजपुर में मतगणना की आरंभ हो गई है। पहले दौर में भाजपा की उम्मीदवार सुलोचना पटेल सात सौ से अधिक वोट से आगे चल रही है। पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव में मतों की गिनती का पहला राउंड पूरा हो गया है। जिसमें भाजपा प्रत्याशी 429 मतों से आगे चल रहे हैं। इस रूझान ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। उधर प्रदेश के  सतनाजिले की  रैगांव विधानसभा केलिए भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी पहले रुझान में 836 मतों से आगे हैं। तीनों हीविधानसभा के उपचुनाव के नतीजे आज दोपहर बाद तक सबके सामने होंगे। ईवीएम में कैद मतों की गणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। 

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सतना के शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट शाला वेंकट क्रमांक-1 में बनाए गए मतगणना स्थल में मतों की गिनती की जा रही है। इसके पहले स्ट्रांग रूम के सामने राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रात भर पहरा देते रहे। ज्ञात हो कि रैगांव विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 9 हजार 610 मतदाता हैं जिनमे से 1 लाख 43 हजार 213 मतदाताओं ने 30 अक्टूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।  निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र रैगांव के ईवीएम के मतों की गणना के लिए दो कक्षों में 14 टेबल लगाई गई हैं। जबकि डाक मतपत्रों की गणना के लिए एक कक्ष में दो टेबल लगाई गई हैं जहां मतगणना का कार्य प्रातः 8 बजे से शुरू किया गया।

सबसे पहले डाक मत पत्र की गणना और फिर ईवीएम में कैद मतों की गणना होगी और चक्रवार परिणाम की घोषणा की जाएगी। गणना के दौरान एक चक्र की ईवीएम की गणना होने के बाद जब तक उसे वहां से हटाया नहीं जाता, तब तक दूसरे चक्र की ईवीएम की गणना शुरू नहीं की जाएगी। काउटिंग के बाद ईवीएम और मतपत्र लेखा सीलबंद कर रखे जाएंगे। गणना कक्ष में प्रत्येक टेबल पर एक-एक गणना सहायक, गणना पर्यवेक्षक और माईक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। गणना कक्ष में सुरक्षा जाली के दूसरी तरफ अभ्यर्थी के गणना एजेंट भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित क्रमानुसार बैठने की व्यवस्था की गई है। गणना कर्मियों का अंतिम रेण्डमाईजेशन प्रेक्षक और रिटर्निंग ऑफीसर की उपस्थिति में होगा तथा गणना कर्मचारियो की डी-कोडिंग का कार्य मतगणना स्थल पर किया जाएगा।

 मतगणना स्थल पर रिटर्निंग ऑफीसर द्वरा धारा 128 की उद्घोषणा के साथ ही मतगणना प्रारंभ हो रही है। मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों कर्मचारियों को मतगणना स्थल पर प्रातः 6:30 बजे तक उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, जबकि अभ्यर्थी एवं उनके गणना एजेंटों को प्रातः 7 बजे तक मतगणना स्थल पर प्रवेश कर लेने को कहा गया था। मतगणना स्थल पर अलग से मीडिया कक्ष बनाया गया है जहां मीडिया कर्मियों के बैठने का प्रबंध है। मतगणना स्थल पर बिना प्रवेश पत्र धारी किसी व्यक्ति को प्रवेश नही दिया जा रहा और ना ही किसी व्यक्ति को इधर-उधर घूमने की अनुमति है। मतगणना स्थल पर अभ्यर्थी उनके एजेंट गणना कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियो मीडिया कर्मियों सहित किसी भी व्यक्ति को मोबाइल, पान, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, तरल पदार्थ, गुटखा एवं भोजन सामग्री ले जाने की इजाजत नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.