कितने साल ओर खेलूंगा कह नहीं सकता : उमेश यादव

Updated on 05-06-2022 08:21 PM

नई दिल्ली अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने आईपीएल के 15 वें सत्र में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया था पर इस गेंदबाज का कहना है कि वह कितने साल और खेल सकेंगे। यह कह नहीं सकते। उमेश ने कहा, यह कहना कठिन है कि मैं अगले पांच साल खेलूंगा या नहीं।

मैं हर गुजरते साल के साथ अपने छोटे-छोटे लक्ष्यों हो हासिल करने के बारे में सोचता हूं। मैं 33 का हूं और तीन साल के बाद जब 36 साल का हो जाऊंगा, तो बहुत कुछ इस बात पर आधारित रहेगा कि मेरा शरीर कितना साथ देता है। मैं चोट मुक्त रहता हूं और मेरा शरीर ठीक रहता है तो ठीक बात है पर जब आप घायल हो जाते हैं, तो आपको ठीक होने के बारे में सोचना होता है। इसलिए अभी मैं केवल अच्छा क्रिकेट खेलने और देश के लिए कई और टेस्ट मैच खेलने के बारे में सोच रहा हूं।


उमेश ने साथ ही कहा, अभी मैं नहीं कह सकता कि 100 टेस्ट खेलूंगा या नहीं, लेकिन मैं जितना हो सके खेलने का प्रयास करूंगा। टेस्ट खेलने में एक अलग तरह का जुनून होता है। इसा अपना विशेष प्रभाव पड़ता है जब आप कहते हैं, ‘मैंने देश के लिए 70-80 टेस्ट मैच खेले हैं लोग सोचते हैं कि आपमें कुछ खास है, जिसने आप यहां तक पहुंचे हैं।


वहीं पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने उमेश की प्रशंसा करते हुए कहा , उन्होंने शानदार वापसी की है। कुछ खिलाड़ियों को वास्तव में सही टीम में होने से लाभ होता है और उमेश के साथ ऐसा लगता है कि उन्हें केकेआर के लिए खेलने में आनंद आया। इस टीम ने उन्हें आत्मविश्वास दिया। यह वही उमेश हैं, जिन्हें हम जानते थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.