विदेशी खिलाड़ी के संक्रमित होने के कारण कैपिटल्स की पुणे यात्रा स्थगित

Updated on 18-04-2022 09:10 PM

मुंबई दिल्ली कैपिटल्स टीम के एक विदेशी खिलाड़ी के कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अगले मैच के लिए पुणे की यात्रा स्थगित करनी पड़ी है। कैपिटल्स टीम को बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए पुणे रवाना होना था पर एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी में संक्रमण से यात्रा टल गयी।

इसके बाद रैपिड एंटीजन जांच का परिणाम भी पॉजिटिव निकला। इसको लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा, ‘‘ दिल्ली कैपिटल्स को आज पुणे की यात्रा करनी थी पर दल के सभी सदस्यों को अपने-अपने कमरे में ही रहने के लिए कहा गया है।

इसके साथ ही यह पता लगाने के लिए आरटी पीसीआर किया जा रहा है कि दल में कोविड-19 का कोई प्रकोप तो नहीं है। इससे पहले टीम के कोच पैट्रिक फरहार्ट पॉजिटिव पाये गये थे।।’’ वहीं सहयोगी स्टाफ के एक अन्य सदस्य में भी संक्रमण के लक्षण हैं पर उसे आरटी-पीसीआर जांच के परिणामों का इंतजार है।

सूत्र ने कहा, ‘‘ सभी टीमें पुणे के कोनराड होटल में ठहरी हुई हैं, जहां बीसीसीआई ने बायो-बबल (जैव सुरक्षा घेरा) बनाया है। दिल्ली कैपिटल्स को यात्रा करनी थी पर अब इसमें देरी हो गई है। जाहिर है कि जांच में जिनके परिणाम नेगेटिव होंगे वे कल आगे की यात्रा पर जाएंगे।’’ टीम फिजियो फरहार्ट पिछले सप्ताह जांच में पॉजिटिव आये थे। उसके बाद से ही टीम के सभी सदस्यों को क्वारंनटाइन होना पड़ा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.