कैप्‍टन अमेरिका क्रिस इवांस को 25 साल की हसीना से हुआ प्‍यार, जानिए कौन है अल्बा

Updated on 07-01-2023 07:06 PM
प्यार हुआ इकरार हुआ... जी हां, कैप्टन अमेरिका फेम क्रिस इवांस का दिल एक हसीना पर आ गया है। मीडिया गलियारों में सुपरस्टार की प्रेम कहानी को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। जी हां, खुद क्रिस इवांस ने ही हिंट दी है और अपनी गर्लफ्रेंड से रूबरू करवाया है। इस हिंट के बाद तेजी से लोग अपने चेहते स्टार क्रिस इवांस की गर्लफ्रेंड को देखना और जानना चाहते हैं। आइए बताते हैं वो एक्ट्रेस कौन हैं जिनके साथ क्रिस इवांस का नाम जोड़ा जा रहा है। आखिर पूरा माजरा क्या है।

क्रिस इवांस किसे कर रहे हैं डेट

सोशल मीडिया पर क्रिस इवांस ने एक पोस्ट किया। जिसके बाद माना जा रहा है कि वह पुर्तगाल की एक्ट्रेस अल्बा बपिस्ता को डेट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर क्रिस इवांस ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें एक हिस्से में वह और दूसरे हिस्से में अल्बा बपिस्ता नजर आ रही हैं।
अल्बा बपिस्ता पुर्तगीस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में पुर्तगीस सीरीज Jardins Proibidos से की थी। अल्बा की उम्र महज 25 साल है। वह A Impostora, Filha da Lei, A Criação और Jogo Duplo में काम कर चुकी हैं। पिछले साल वह नेटफ्लिक्स की सीरीज वॉरियर नन में भी नजर आई थीं और ये उनका इंग्लिश डेब्यू भी था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.