कप्तान मंयक ने अर्शदीप की तारीफ कर बताया टीम लीडर

Updated on 15-05-2022 08:56 PM

मुंबई आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच मैच हुआ। मुकाबले में पंजाब ने आरसीबी को 54 रनों से हराया। मैच में जीत दर्ज करने के बाद पंजाब की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बनी हुई है। पंजाब किंग्स को मैच जिताने में जॉनी बेयरस्टो, कागिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। मैच के बाद कप्तान मयंक के अर्शदीप की तारीफ कर उन्हें टीम लीडर बताया।

मैच के बाद मयंक ने अर्शदीप की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, वह बहुत ही ऊर्जावान व्यक्ति हैं। वह बहुत आत्मविश्वासी इंसान हैं। वह क्रिकेट का लुत्फ उठाते हैं, कहना होगा कि अर्शदीप टीम में लीडर हैं। वह अपने ऊपर जिम्मेदारी लेते हैं। कभी-कभी गेंदबाजों से बात करते हैं। कप्तान ने कहा, हमने मैच में बेहतरीन बैटिंग की।बेयरस्टो और लिविंगस्टोन ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह अद्भुत थी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मैच में अर्शदीप सिंह ने किफायती गेंदबाजी की। उनके आगे आरबीसी के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। अर्शदीप ने 4 ओवर के स्पेल में बेहद कसी गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को आउट कर पंजाब की जीत पर मुहर लगा दी। हालांकि अर्शदीप आईपीएल 2022 में ज्यादा विकेट नहीं ले पाए हैं। लेकिन उन्होंने बॉलिंग में कंजूसी दिखाई है। अब तक हुए मैचों में उन्होंने स्लॉग ओवरों में बेहद प्रभावशाली गेंदबाजी की है।

आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज कर पंजाब किंग्स प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हो गया है। पंजाब ने आईपीएल 2022 में 12 मैच खेले हैं, जिसमें 6 जीते और 6 हारे हैं। 12 अंकों के साथ पंजाब की टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के भी 12 अंक हैं। लेकिन नेट रन रेट के मामले में पंजाब उससे पीछे है। पंजाब को अभी 2 मैच और खेलना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.