सीएम के करीबी दिलीप बिल्डकॉन पर सीबीआई छापा

Updated on 31-12-2021 07:27 PM

भोपाल नेशनल हाइवे के एक बड़े प्रोजेक्ट को रिश्वत देने के आरोप के बाद प्रदेश के बड़े कारोबारी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी दिलीप सूर्यवंशी के ठिकानों पर सीबीआई ने छापा मारा है। सीबीआई की दिल्ली टीम कार्रवाई कर रही है। इस छापे से भोपाल की टीम को अलग रखा गया है।

 दिल्ली से आई टीम ने देर रात 2 बजे कार्रवाई शुरू की जो अब तक जारी है। दिलीप सूर्यवंशी के दफ्तर में सीबीआई की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। चर्चा है कि कारवाई सूर्यवंशी के घर और रातीबड़ फार्म हाउस पर भी की गई है। यह कार्रवाई नेशनल हाईवे अथॉरिटी को रिश्वत देने के मामले के सामने आने के बाद की गई है।

 बताते हैं कि डीबीएल के पार्टनर देवेन्द्र जैन 30 लाख की घूस देते पकड़ाए थे। देवेंद्र जैन को एडीजी उपेंद्र जैन का भाई बताया जाता है। दिलीप सूर्यवंशी की कंपनी दिलीप बिल्डकॉन देशभर में हाईवे, रेल प्रोजेक्ट से जुड़े ठेके लेती है। भोपाल रेल मेट्रो का काम यही कंपनी कर रही है।

कंपनी पर कई बैंकों का भारी भरकम कर्ज

आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट इसी साल 30 सितंबर को जारी की गई थी, जिसमें दिलीप सूर्यवंशी और पार्टनर देवेंद्र जैन को दुनिया भर में 377वें स्थान पर रखा गया था। दिलीप बिल्कॉन की वेल्थ 4000 करोड़ रुपए आंका गया था। कंपनी पर कई बैंकों का भारी भरकम कर्ज बकाया है। कंपनी पर कई राष्ट्रीय बैंकों का हजारों करोड़ रुपया बकाया है।

शेयरों में आई गिरावट

डीबीएल के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से गिरावट का दौर जारी है। उसके शेयर में पिछले तीन माह में 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

देश की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी

दिलीप बिल्डकॉन देश की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी है। कंपनी देशभर में यह कंपनी के हाईवे, रेल प्रोजेक्ट से जुड़े ठेके लेती है। भोपाल रेल मेट्रो का काम यही कंपनी कर रही है। बताया जाता है कि नेशनल हाइवे के एक बड़े प्रोजेक्ट को लेकर एक अफसर सीबीआई में लंबे समय से फंसे हैं। उनकी जांच के दौरान दीलीप सूर्यवंशी की कंपनी का लिंक खंगालने के लिए सीबीआई ने छापेमारी की है।

अडाणी को कंपनी बेचने की तैयारी

दिलीप बिल्डकान इस बीच भारी आर्थिक दबावों से गुजर रही है। सूत्रों के अनुसार भारी घाटे की वजह से दिलीप सूर्यवंशी अपनी इस कंपनी को बेचने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए देश के प्रख्यात कारोबारी गौतम अडानी से बातचीत की जा रही है। खबर यह भी है कि कंपनी को दिवालिया घोषित कर इसे गौतम अडाणी को बेचा जा सकता है।

भोपाल में बनाया होटल

दिलीप सूर्यवंशी ने हाल में भोपाल में 7 अक्टूबर को ताज होटल का शुभारंभ किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.