‘इंडिया लॉकडाउन’ को सेंसर बोर्ड ने ‎दिया ‘ए’ सर्टिफिकेट

Updated on 24-10-2021 09:05 PM

मुंबई चर्चित फिल्मइंडिया लॉकडाउनको सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन नेसर्टिफिकेट दिया है।इतना ही नहीं, बोर्ड ने फिल्म में 12 कट लगाने को भी कहा है। यह फिल्म बॉलीवुड के फेमस फिल्मकार मधुर भंडारकर ने बनाई है। मधुर भंडारकर यह फिल्म कोरोना वायरस की महामारी के दौरान शूट कर चुके हैं।


इस फिल्म में 2020 में कोरोना को महामारी घोषित कर लगाए गए लॉकडाउन के दौर में लोगों की जिंदगी को दिखाया गया है।लॉकडाउन का लोगों की जिंदगी क्या प्रभाव पड़ा है, इसे मधुर भंडारकर ने 4 लोगों की कहानी के माध्यम से दिखाया है।

सीबीएफसी ने स्पेशल ट्रैक में 12 कट लगाने को कहा है, जिसमें 2 विजुअल और 10 ऑडियो कट शामिल हैं।इसमें एक विजुअल पर इसलिए कट लगाने को कहा गया है क्योंकि उसमें फोन सेक्स का सीन दिखाया गया है.सेंसर बोर्ड ने जिस दूसरे सीन पर आपत्ति जताई है, वह भी यौनकर्मी से जुड़ा है।इस सीन में यौनकर्मी और ग्राहक के बीच शारीरिक संबंधों को दिखाया गया है।इसके अलावा बोर्ड ने जो 10 ऑडियो कट लगाए हैं, वे आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग के कारण लगाए गए हैं।मधुर भंडारकर ने कहा है कि, ‘हमसर्टिफिकेट को स्वीकार करने को तैयार हैं, लेकिन सेंसर बोर्ड ने जो कट बताए हैं वे सभी उस ट्रैक के हैं, जो कमाठीपुरा में एक सेक्स वर्कर की लाइफ में आम हैं।


इसके अलावा बोर्ड ने भाषा में कुछ समस्या होने की बात कही है, लेकिन कहानी को प्रामाणिक बनाने के लिए ऐसी भाषा का जानबूझकर प्रयोग किया गया है।सेंसर बोर्ड के बताए गए सारे शब्दों और 2 विजु्अल को हटाने से कहानी का भाव और तत्व कम हो जाएगा।फिल्म को प्रामाणिक बनाए रखने के लिए ऐसे शब्दों और विजुअल का प्रयोग किया गया है।जानकारी के अनुसार फिल्म में श्वेता बसु प्रसाद वह रोल कर रही हैं, जिसमें यौनकर्मियों की बहुत दयनीय स्थिति को दिखाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.