सेंसर बोर्ड का भ्रष्‍टाचार के आरोपों पर तमिल एक्टर विशाल पर पलटवार, कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे, कार्रवाई होगी

Updated on 30-09-2023 03:27 PM

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने तमिल एक्टर विशाल के भ्रष्टाचार के आरोप पर रिएक्शन दिया है। विशाल ने आरोप लगाया था कि नई मूवी 'मार्क एनोटनी' के हिंदी वर्जन को रिलीज करने के लिए उनसे 6.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। अब सेंसर बोर्ड ने विशाल को करारा जवाब दिया है। CBFC ने कहा है कि वो 'करप्शन के लिए जीरो टॉलरेंस' रखता है। सीबीएफसी ने आश्वासन दिया कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर यह भी साफ कर दिया कि सेंसर बोर्ड की छवि खराब करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Central Board of Film Certification ने अपने बयान में कहा, 'हमने रिपोर्ट किए जा रहे आरोपों को बहुत गंभीरता से लिया है और सीबीएफसी भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस रखता है। साथ ही इसमें शामिल पाए गए किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और हम मूल कारण तक पहुंचेंगे। इस बीच, सीबीएफसी की छवि खराब करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'
 

उच्च अधिकारियों से कर सकते हैं संपर्क

बयान में आगे कहा गया है, 'प्रोड्यूसर्स/फिल्ममेकर्स से अनुरोध है कि वे अपनी निर्धारित रिलीज को पूरा करने के लिए अपनी फिल्मों को पहले से ही अप्लाई कर दें। हालांकि, किसी तरह के तत्कालिक मामले में सीबीएफसी के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर सीईओ की जानकारी दी गई है।'


विशाल ने जारी किया था वीडियो

विशाल ने एक वीडियो जारी किया था। इसमें वो कह रहे हैं, 'उन्होंने स्क्रीनिंग के लिए 3 लाख रुपये और यू/ए सर्टिफिकेट पाने के लिए 3.5 लाख रुपये का भुगतान किया है।' बाद में, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने तमिल एक्टर के आरोप पर रिएक्ट किया था और कहा था कि एक सीनियर अधिकारी को इस मुद्दे पर 'आज ही जांच' करने के लिए कहा गया है। ये भी सुनिश्चित किया कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.