चुनौतियां आपको बेहतर बनाती हैं मैं भी बेहतर खिलाड़ी बन रहा हूं : हार्दिक पांड्या

Updated on 10-04-2022 08:47 PM

मुंबई टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग टीम गुजरात टाइटंस के कप्तान की नई भूमिका में हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त जिम्मेदारी और चुनौती आपको बेहतर क्रिकेटर बनाती हैं। शुक्रवार को आईपीएल में कप्तान के रूप में पांड्या ने तीन मैचों में लगातार तीसरी जीत दर्ज की जब गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया।

टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर चल रही है। टीम की अगुआई करते हुए पांड्या बल्ले से योगदान दे रहे हैं और साथ ही अपने कोटे के चार ओवर भी पूरे कर रहे हैं। पांड्या ने मैच के बाद कहा, ‘मैं कप्तानी का लुत्फ उठा रहा हूं, हमेशा क्रिकेटर के रूप में जिम्मेदारी चाहता था और यही कारण है कि मैं बेहतर क्रिकेटर बन रहा हूं क्योंकि चुनौतियों का सामना करने से आप बेहतर होते हो।' उन्होंने कहा, ‘जीत हो या हार हमारी टीम तटस्थ रहने का प्रयास करती है, हम अपनी हार का भी जश्न मनाते हैं क्योंकि वे काफी महत्वपूर्ण होती हैं। इससे आपकी जीत की अहमियत बढ़ जाती है।'

युवा शुभमन गिल ने 59 गेंद में 96 रन की शानदार पारी खेली जिसके बाद आलराउंडर राहुल तेवतिया ने अंतिम दो गेंद पर दो छक्के जड़कर टाइटंस को यादगार जीत दिला दी। गिल शानदार फॉर्म चल रहे हैं। उन्होंने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी 84 रन बनाए थे। पांड्या ने कहा, ‘शुभमन काफी जिम्मेदारी ले रहा है और यह उसकी बल्लेबाजी में झलक रहा है। उसे पता है कि वह फ्रेंचाइजी के लिए कितना महत्वपूर्ण है और पिछले दो मैच में उसने जिस तरह बल्लेबाजी की है उसे देखते हुए मेरे पास उसे कहने के लिए कुछ नहीं है।

बस लुत्फ उठाओ।पांड्या ने कहा कि राशिद खान उनके लिए तुरुप का इक्का हैं क्योंकि इस स्टार स्पिनर में टीम को मैच के दौरान किसी भी स्थिति से निकालने की क्षमता है। उन्होंने कहा, ‘राशिद मेरा तुरुप का इक्का है और मैं बदतर हालात से निकलने के लिए उसका इस्तेमाल करूंगा।' पांड्या ने कहा, ‘मैंने आईपीएल में काफी बार देखा है कि बल्लेबाज उसके ओवर खत्म करना चाहते हैं जो मैं नहीं चाहता। मैं चाहता हूं कि लोग उसकी गेंदों पर आक्रमण करेंगे और यहीं वह हमारे लिए उपयोगी हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.