अमेरिका में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारियां करेगी चानू

Updated on 19-03-2022 05:56 PM

नई दिल्ली शीर्ष महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए अमेरिका गयी हैं। मीराबाई के साथ मुख्य भारोत्तोलक कोच विजय शर्मा भी गये हैं। कोच ने कहा, ‘हमने अभी चार से पांच हफ्ते रहने की योजना बनाई है पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।' उन्होंने कहा, ‘हम वहां जाकर देखेंगे कि चीजें कैसी रहती हैं। अभी अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक वहां रहने की योजना है पर हम एक महीने के बाद प्रगति का आंकलन करेंगे और फिर फैसला करेंगे कि हमें और अधिक समय वहां रहना है या नहीं।

' चानू को असंतुलन के कारण स्नैच वर्ग में परेशानी होती थी क्योंकि इससे उनके दाएं कंधे और कमर पर असर पड़ता था। टोक्यो ओलंपिक से पहले अमरीका में डॉ. आरोन होर्शिग से सलाह लेने से उन्हें काफी फायदा हुआ। डॉ. आरोन पूर्व भारोत्तोलक थे जो बाद में फिजियोथेरेपिस्ट और मजबूती एवं अनुकूल कोच बने। पिछले महीने एक साक्षात्कार में मीराबाई ने एक बार फिर डॉ. आरोन के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है।

कोच ने कहा, ‘हां, हम एक बार फिर डॉ. आरोन से सलाह लेंगे।' मीराबाई ने बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 49 किग्रा और 55 किग्रा दोनों वर्ग में क्वालीफाई कर लिया है। मीराबाई ने 49 किग्रा वर्ग में ओलंपिक रजत पदक जीता था। चानू राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की पदक विजेता हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.