एल्विश यादव के खिलाफ 155 दिन बाद चार्जशीट दाखिल, जानिए 1200 पन्नों की 5 सबसे बड़ी बातें
Updated on
06-04-2024 01:27 PM
एल्विश यादव का नाम खबरों में आना तो रुक ही नहीं रहा है। वह एक बार फिर से रेव पार्टी में सापों का जहर सप्लाई करने के मामले के कारण सुर्खियों में हैं। क्योंकि नोएडा पुलिस ने अब यूट्यूबर के खिलाफ 10-20 नहीं, बल्कि पूरे 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साथ ही सपेरों से संबंध पर भी कई अहम दावे किए गए हैं। जिसके बाद एक बार फिर से एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
एल्विश यादव 17 मार्च को पुलिस की गिरफ्त में थे। 22 मार्च को उन्हें जमानत मिली थी। लेकिन अब 15 दिन बार फिर से ये मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस ने चार्जशीट में बताया है कि जिन सपेरों को जेल भेजा गया है। उनसे एल्विश यादव का कॉन्टैक था। वह उन्हें जानते थे। इतना ही नहीं, इसमें उनके खिलाफ लगाई गई NDPS धारा 8/22/29/30/32 के आधार पर सबूत भी पेश किए गए हैं।
राहुल की डायरी और एल्विश की ये डिटेल शामिल
पुलिस ने न सिर्फ एल्विश यादव, बल्कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसमें राहिल की डायरी का तो जिक्र है ही। साथ ही एल्विश के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स, उनकी फोन पर हुई सारी बातचीत की CDR और उनके संगी-साथियों से जुड़ी चीजें भी विस्तार से बताई गई हैं।
फॉरेंसिक रिपोर्ट और स्टिंग ऑडियो भी शामिल
इस चार्जशीट में पुलिस ने कोबरा समेत 9 सांप और 20 ML जहर की FSL यानी फॉरेंसिक रिपोर्ट और मुंबई स्थित डिपार्टमेंट ऑफ फोरेंसिक मेडिसिन टॉक्सिकोलॉजी के एक्सपर्ट का बयान भी इसमें जोड़ा गया है। वहीं, जिस संस्था ने एल्विश यादव पर केस किया था, PFA NGO, उसके स्टिंग ऑडियो को भी इसमें सबूत के तौर पर शामिल किया गया है। उसमें राहुल इस संस्था के अधिकारी से सांपों के जहर के बारे में बात कर रहा था।
155 दिन बाद एल्विश केस में चार्जशीट दाखिल
यूट्यूबर एल्विश यादव और 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ नवंबर में और अब 155 दिन बार नोएडा पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। 3 नवंबर को नोएडा सेक्टर 49 के थाने में केस हुआ था। और 4 महीने बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि इस बीच पुलिस ने कई बार सभी से पूछताछ की थी और हर बार नई-नई बातें सामने आई थीं।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…