'चीची ने मेरा हाथ पकड़ा और मुझे संभाला', रवीना टंडन ने बताया कैसे Govinda ने दिया था उनका साथ

Updated on 11-05-2023 08:25 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने को-स्टार गोविंदा के बारे में कई दिलचस्प बातें बताईं। एक्ट्रेस ने बताया कि गोविंदा वो एक्टर थे, जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया। रवीना ने गोविंदा के साथ अपनी बेहद खास दोस्ती के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि 'जब वह एक बार बहुत परेशान थीं तो गोविंदा ही थे जिन्होंने उनका हाथ थामा और उनकी मदद की।' रवीना टंडन ने आजकल के कल्चर की भी बात की। उन्होंने कहा कि 'आजकल तो लोग सेट पर अपने फोन पर लग जाते हैं और आपस में कोई बात ही नहीं करते।'

Film Companion को दिए इंटरव्यू में रवीना टंडन ने बताया कि 'मुझे याद है कि मैं और गोविंदा स्विट्जरलैंड में थे। मेरी जिंदगी में कुछ उतार चढ़ाव थे। मैं काफी परेशान थीं। मैं उनके साथ बैठी हुई थी। वह मेरे पास आए और बोले- तुम मुझे सुन रही हो? मैंने कहा, हां बोलो। मैंने भी सुना, क्या हुआ। मुझे पता है तुम क्यों परेशान हो। तुम हिम्मत रखो। हम लोग है न सब। साथ में है न। तुम टेंशन मत लो।'

'आजकल तो लोग तुरंत फोन पर लग जाते हैं'

रवीना टंडन ने आजकल के स्टार्स पर भी बात करते हुए कहा कि "हमारे पास आपस में बात करने के अलावा कोई एंटरटेनमेंट नहीं था। हमारा रिश्ता ही ऐसा है कि हम बिल्कुल परिवार की तरह है। लेकिन आजकल जैसे ही 'स्टार्ट साउंड, कैमरा, एक्शन और कट' होता है, हर कोई अपने फोन पर होता है। हर कोई इंस्टाग्राम के लिए तस्वीर ले रहा होता है। हर कोई अपने केक या अपनी कॉफी की तस्वीर ले रहा होता है या वे अपने वैनिटी में होते हैं। यही सब बन चुका है। टेक्नोलॉजी ने सब लोगों पर कब्जा कर लिया है।''

रवीना और गोविंदा की फिल्में

बता दें रवीना टंडन और गोविंदा ने 'दूल्हे राजा', 'अंख्यों से गोली मारे', 'बड़े मिया छोटे मिया', 'वाह तेरा क्या कहना' से लेकर 'सैंडविच' जैसी फिल्मों में काम किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.