चीफ ने की चीन-रूस समेत इन देशों के खुफिया प्रमुखों संग अहम बैठक

Updated on 12-09-2021 05:17 PM
नई दिल्ली ।  अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना के जाने और वहां तालिबान के सत्ता में काबिज होने के बाद उपजे हालात को लेकर पाकिस्तान काफी एक्टिव नजर आ रहा है। तालिबान का मददगार बना पाकिस्तान इन दिनों बढ़चढ़ कर अफगान के मामलों में दिलचस्पी दिखा रहा है और लगातार कुछ न कुछ कर रहा है। इस बीच पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई प्रमुख फैज हमीद ने शनिवार को चीन और रूस समेत क्षेत्रीय देशों के खुफिया प्रमुखों की एक अहम सुरक्षा बैठक की मेजबानी की। महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद ने यहां चीन, रूस, ईरान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के खुफिया प्रमुखों के साथ अफगानिस्तान के मुद्दे पर चर्चा की। बैठक में किन-किन मसलों पर और किस एंगल पर बात हुई है, अब तक इसकी जानकारी बाहर नहीं आ पाई है। हालांकि, किसी भी पक्ष से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों ने पुष्टि की कि आईएसआई के महानिदेशक ने अफगानिस्तान की स्थिति, शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सहयोग करने के तरीके पर चर्चा की। रूस, चीन, ईरान, ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान के खुफिया प्रमुखों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में रूस, चीन, ईरान, ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।  बैठक में केवल चीन, रूस, ईरान और ताजिकिस्तान के खुफिया प्रमुख शामिल हुए। चैनल ने सूत्रों के हवाले से कहा, उन्होंने बैठक के दौरान अफगानिस्तान में मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.