कंगाली में पाकिस्तान और 2 लाख 79 हजार रुपये का जूता पहने घूम रहे चीफ जस्टिस, तस्वीर वायरल

Updated on 17-04-2023 06:36 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उनके खिलाफ पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने मोर्चा खोला हुआ है। सरकार का दावा है कि चीफ जस्टिस अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में उनकी शक्तियों को कम करने का एक विधेयक पाकिस्तानी संसद से पास भी हो चुका है। इस बीच चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल को 279,229 पाकिस्तानी रुपये का जूता पहने हुए देखा गया है। यह फोटो तब सामने आई है, जब पाकिस्तान कंगाली के कगार पर खड़ा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान को कर्ज देने से पहले और अधिक गारंटी की मांग की है। ऐसे में अभी कुछ दिनों तक पाकिस्तान को आईएमएफ का कर्ज मिलने वाला नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर


पाकिस्तान डायरी नाम के एक न्यूज पोर्टल ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल कथित तौर पर गुच्ची की जॉर्डन हॉर्सबिट लोफर्स पहने हुए देखे गए। इसकी कीमत लगभग 279,229 पाकिस्तानी रुपये है। पाकिस्तान डायरी के इस दावे की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। इतना ही नहीं, यह भी साफ नहीं हो सका है कि यह तस्वीर कब की है। लेकिन, इस तस्वीर को लेकर पाकिस्तान में लोग खूब चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीर शेयर कर जूते की कीमत बता रहे हैं।

चीफ जस्टिस का इस्तीफा मांग रही शहबाज सरकार


पाकिस्तान की शहबाज सरकार चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल के इस्तीफे की मांग कर रही है। सरकार का कहना है कि चीफ जस्टिस के फैसले पर उन्हीं के साथी न्यायधीश सवाल उठा रहे हैं। सरकार ने बंदियाल पर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। दरअसल, प्रधान न्यायाधीश बंदियाल की अगुवाई वाली उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने कुछ दिनों पहलेपंजाब विधानसभा चुनाव की नई तारीख 14 मई तय की थी। कोर्ट ने चुनाव की तारीख को 10 अप्रैल से बढ़ाकर आठ अक्टूबर करने संबंधी पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग के फैसले को रद्द कर दिया था। जिसके बाद शहबाज सरकार ने फैसले की आलोचना की थी और इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.