मुख्यमंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित प्रसंस्करण इकाईयों की सराहना की

Updated on 09-10-2021 06:13 PM

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न अधोसंरचनाओं के लोकार्पण के दौरान विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई विभिन्न प्रसंस्करण इकाईयों का अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई इन प्रसंस्करण इकाईयों की सराहना की और इन इकाईयों को गौठानों में बनाए गए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 


मुख्यमंत्री ने कृषि विज्ञान केन्द्र में मखाना प्रसंस्करण इकाई, बस्तर कॉफी, दाल प्रसंस्करण इकाई, मुर्रा प्रसंस्करण इकाई, खाद्य तेल प्रसंस्करण इकाई, धान, आटा एवँ मसाला प्रसंस्करण इकाई, भाजी एवँ फूलों से हर्बल कलर बनाने को यूनिट, तीखुर प्रसंस्करण, केले के तने से रेशा (फाइबर) बनाने की यूनिट पैकेजिंग मशीन का अवलोकन कर कृषि वैज्ञानिकों से आवश्यक जानकारी ली। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, शाकम्बरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम कुमार पटेल, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में लगाये गए धान की नवीन किस्मों जीराफूल, दुबराज, जवांफूल, विष्णुभोग के म्युटेंट फ़सलों, इस प्रकार विश्वविद्यालय सामुदायिक सीड बैंक फूड लैबोरेटरी सहित विभिन्न लैबोरेटरियों का अवलोकन किया। इस मौके पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. के. पाटिल और कृषि वैज्ञानिकों ने मुख्यमंत्री को आवश्यक जानकारी दी। 


मुख्यमंत्री इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित 8 नवीन फसल की प्रजातियों को लॉन्च किया। जिनमें धान की बौनी विष्णुभोग, बौनी सोनागाठी, छत्तीसगढ़ धान-1919, छत्तीसगढ़ तेजस्वी धान, मक्के की सी.जी. अगेती संकर मक्का, सोयाबीन की छत्तीसगढ़ सोयाबीन-1115, करायत की सी.जी. करायत-1 तथा गूसबेरी की सी.जी. केप गूसबेरी-1 प्रजातियां शामिल हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.