मुख्यमंत्री चौहान ने इन्दौर में मेट्रो रेल परियोजना के 16 स्टेशनों और 11 कि.मी. वायाडक्ट निर्माण का किया भूमि पूजन और शिलान्यास

Updated on 26-12-2021 05:57 PM

इन्दौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इन्दौर में मेट्रो रेल परियोजना के प्रायोरिटी कॉरिडोर के 16 मेट्रो स्टेशन एवं 11 कि.मी. वायाडक्ट के कार्य का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। शिलान्यास किए गए पैकेज IN 2 & 3 की लागत 1416.85 करोड़ रुपये है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इन्दौर ने स्वच्छता के मामले में देश ही नही विदेशों में प्रदेश की शान बढ़ाई है। इन्दौर क्लीन, ग्रीन, आईटी, हाईटेक सिटी के बाद अब मेट्रो सिटी का ख़िताब हासिल करने जा रहा है।

अत्याधुनिक मेट्रो रेल का कार्य पूरी गति से आरम्भ हुआ है। सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। रिंग के रूप में निर्मित होने वाली यह परियोजना से नगरवासी लाभान्वित होंगे। इससे ना केवल रोज़गार के अवसर मिल रहे हैं वरन सौर ऊर्जा के ज़रिए इसके संचालन से पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बाद में इसको थ्री लेयर ट्राफ़िक सिस्टम के रूप में उपयोग किया जा सके इसके लिए डिज़ाईन निर्माण के निर्देश दिए गए है।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2028 के आगामी सिंहस्थ के लिए नागरिकों के आवागमन को देखते हुए इसे उज्जैन तक रैपिड रेल अथवा मेट्रो रेल के सर्वे के निर्देश भी दिए। चौहान ने कहा कि इन्दौर-पीथमपुर मेट्रो का भी सर्वे कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यावरण, सर्विस सेक्टर, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में इन्दौर वर्ष 2047 में कैसा होगा इसका रोडमैप भी बनवाया जाएगा।

उन्होंने इन्दौर के विकास के लिए यहाँ के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और सबसे ऊपर यहाँ की जनता का अभिवादन किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि इन्दौर में मेट्रो कॉरिडोर एक रिंग के रूप में एयरपोर्ट से प्रारंभ होकर गांधीनगर, सुपरकॉरिडोर, एमआर-10, आईएसबीटी, विजय नगर चौराहा, रेडिसन चौराहा, बंगाली चौराहा, हाईकोर्ट, रेलवे स्टेशन, बड़ा गणपति, बीएसएफ से होते हुए इन्दौर एयरपोर्ट पर लगभग 31.5 कि.मी. का निर्माण किया जा रहा है। इसकी कुल लागत 7500.80 करोड़ रूपये है। परियोजना संबंधित लगभग सभी वांछित भूमि का आरक्षण कर लिया गया है। गांधीनगर मेट्रो डिपो डिजाईन का कार्य पूरा कर लिया गया है एवं इसके -टेंडर भी हो गये हैं।

 सभी 16 एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त होंगे। स्टेशनों का स्वरूप अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आर्किटेक्ट द्वारा तैयार किया गया है। इनमें से 4 स्टेशन, रेडिसन चौराहा, विजय नगर चौराहा, सुपर कॉरिडोर-3 एवं भंवरसला स्टेशन आइकॉनिक डिजाईन के होंगे। आईजीबीसी की प्लेटिनम रेटिंग के हरित भवन के मानकों के अनुसार ऊर्जा संरक्षण के लिये सभी स्टेशनों पर एलईडी लाइट एवं सोलर पेनल की व्यवस्था होगी। सभी स्टेशनों पर मॉल की तरह सेंट्रल एयर कॉनकोर्स होगा। इसमें एटीएम, खाद्य आउट्लेट, कैफे, मोबाईल रिचार्ज आदि जैसी सेवाएँ उपलब्ध होंगी। सभी स्टेशनों पर आपातकाल में अग्रिम चेतावनी के साथ एक परिष्कृत अग्रिशमन प्रणाली होगी। सभी स्टेशनों पर मल्टीमॉडल एकीकरण होगा, जिसके अंतर्गत शहर के अन्य आवागमन के साधनों के साथ जैसे -रिक्शा, सिटी बस, पिक एण्ड ड्रॉप एवं पब्लिक बाइक शेयरिंग आदि की प्लानिंग की गई है।

निकट भविष्य में प्रस्तावित केबल कार से मेट्रो रेल स्टेशन को जोड़ने का भी प्रावधान किया जा रहा है। सभी स्टेशन लिफ्ट एवं एसक्लेटर से सुसज्जित होंगे तथा साथ ही पावर बैकअप भी होगा। सभी स्टेशनों पर अत्याधुनिक ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम होगा। सभी स्टेशनों पर सुरक्षा के लिये पूर्णकालिक सीसीटीवी, मेटल डिटेक्टर एवं अन्य सुरक्षा के आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। इससे विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी। सभी स्टेशनों के परिसर में यात्रियों के लिये चिन्हित सुरक्षित फुटपाथ बनाए जाएंगे। स्टेशन क्षेत्र का हरित विकास किया जाएगा। साथ ही प्रभावित वृक्षों की प्रतिपूर्ति के लिए चार गुना वृक्षों का अग्रिम रोपण किया गया है। सभी स्टेशनों पर पर्यावरण के संरक्षण के लिये वाटर हार्वेस्टिंग की जाएगी।

आरंभ में मुख्यमंत्री चौहान द्वारा कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण सांसद शंकर लालवानी ने दिया। कार्यक्रम में परियोजना आधारित वीडियो फ़िल्म का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर मनीष सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया, आयुक्त नगर निगम सुश्री प्रतिभा पाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.